Begin typing your search...

पिंक साड़ी, मांग में सिंदूर और ज्वेलरी... अंबानी गणपति सेलिब्रेशन में छाईं Kiara Advani, इतनी महंगी है एक्ट्रेस की साड़ी

गणपति सेलिब्रेशन में कियारा ने अपने ट्रेडिशनल अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. उनकी सॉफ्ट पिंक साड़ी, सिंदूर और खूबसूरत ज्वेलरी ने पूरे लुक को बेहद खास बना दिया. इस साड़ी की कीमत 55 हजार से ज्यादा है.

Kiara Advani
X
( Image Source:  x-@KroosSniperr )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 15 Sept 2026 10:30 AM IST

अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में कियारा आडवाणी ने अपने देसी लुक से महफिल ही बदल दी. पिंक साड़ी में सजी एक्ट्रेस का अंदाज जितना खूबसूरत था, उतना ही एलिगेंट भी लगा. माथे पर सिंदूर, गले में हरे रंग का खूबसूरत नेकलेस और हाथों में कड़े ने उनके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा दिए. कियारा का सॉफ्ट मेकअप और खुले वेवी बाल उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहे थे, जिससे वह बेहद प्यारी और ग्रेसफुल नजर आईं.

कियारा ने इस खास मौके के लिए Devnaagri ब्रांड की Naaz साड़ी चुनी, जिसकी कीमत 55,500 रुपये है. शिमर चंदेरी और गज्जी सिल्क से बनी यह साड़ी उनके ऊपर बेहद शानदार लग रही थी. उन्होंने इसके साथ कस्टम ब्लाउज और खूबसूरत ज्वेलरी को पेयर किया. पिंक साड़ी के साथ ग्रीन नेकलेस का कॉम्बिनेशन खास तौर पर ध्यान खींच रहा था.

कियारा आडवाणी ने कैसी साड़ी पहनी?

x-@KroosSniperr

कियारा ने Devnaagri की Naaz साड़ी पहनी है. यह साड़ी शिमर चंदेरी और गज्जी सिल्क से तैयार की गई है. साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने कस्टम ब्लाउज कैरी किया, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया. हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पर किया गया काम काफी एलिगेंट दिख रहा है और कियारा ने इसे बिना ज्यादा तामझाम के बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया.

कितनी है साड़ी की कीमत?

कियारा आडवाणी ने ₹55,500 की साड़ी पहनी है. वहीं, कियारा ने साड़ी के साथ ग्रीन टोन वाला खूबसूरत नेकलेस पहना. नेकलेस का डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ काफी स्टाइलिश भी नजर आ रहा है. इसके साथ उन्होंने Jewelsaga Jaipur की ईयररिंग्स पहनीं. हाथों में कंगन और ब्रेसलेट ने उनके देसी लुक को पूरा किया. पिंक और ग्रीन का यह कॉम्बिनेशन कियारा पर काफी खिल रहा है.

कैसा है मेकअप और हेयरस्टाइल

x-@Kiara_Fan_Club

मेकअप की बात करें तो कियारा ने बहुत ज्यादा हैवी मेकअप से दूरी बनाई. उनके चेहरे पर नैचुरल बेस, हल्का ब्लश, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड-पिंक लिप शेड नजर आया. बालों को उन्होंने खुले रखते हुए सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया, जिससे पूरा लुक और भी ग्रेसफुल लगा. कुल मिलाकर कियारा का यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो किसी फेस्टिव मौके पर सिंपल, खूबसूरत और क्लासी साड़ी लुक चाहती हैं.

अगला लेख