स्पाइडर मैन टी-शर्ट के साथ Janhvi Kapoor ने पहनी 62 हजार की फ्लेयर जींस, इन ब्रांड के हैं कपड़े
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे के प्रीमियर में जान्हवी कपूर का कैजुअल लुक चर्चा में रहा. उन्होंने Bershka की स्पाइडर-मैन प्रिंट टी-शर्ट के साथ करीब 62 हजार रुपये की R13 फ्लेयर जींस पहनी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
ग्लैमरस गाउन और डिजाइनर ड्रेस छोड़ इस बार जान्हवी कपूर ने कैजुअल फैशन से सबका ध्यान खींच लिया. स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे के प्रीमियर में वह Bershka ब्रांड की स्पाइडर-मैन कॉन्ट्रास्ट प्रिंट टी-शर्ट पहनकर पहुंचीं, जिसकी कीमत करीब 2,950 रुपये बताई जा रही है. सुपरहीरो थीम वाली इस टी-शर्ट ने उनके पूरे लुक को अलग और ट्रेंडी बना दिया.
टी-शर्ट के साथ जान्हवी ने R13 ब्रांड की करीब 62 हजार रुपये की फ्लेयर जींस और टारगेट वाइल्ड फेबल की स्टाइलिश स्पोर्ट जैकेट पहनी. वहीं, मिनिमल मेकअप, खुले वेवी बाल और स्टाइलिश सनग्लासेस ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. सोशल मीडिया पर उनका यह कैजुअल लेकिन फैशनेबल अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है.
जान्हवी कपूर ने क्या पहना?
x-@BollyBeauties_
x-@BollyBeauties_
जान्हवी ने Bershka की स्पाइडर-मैन प्रिंट वाली कॉन्ट्रास्ट टी-शर्ट पहनी थी. इस टी-शर्ट की कीमत करीब 2,950 रुपये बताई जा रही है. ब्लैक और रेड रंग की यह टी-शर्ट उनके पूरे लुक को अलग अंदाज दे रही थी.
फ्लेयर जींस बनी लुक की खासियत
टी-शर्ट के साथ जान्हवी ने R13 ब्रांड की ब्लू फ्लेयर जींस पहनी. इस जींस की कीमत करीब 62,113 रुपये है. वाइड फ्लेयर डिजाइन की वजह से यह आउटफिट को मॉडर्न और स्टाइलिश टच दे रही थी.
स्पोर्टी जैकेट ने बढ़ाया स्टाइल
अपने लुक को पूरा करने के लिए जान्हवी ने Target Wild Fable की स्पोर्ट जैकेट पहनी थी. ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर कॉम्बिनेशन वाली यह जैकेट उनके स्पाइडर-मैन थीम वाले आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच कर रही थी. हालांकि, यह जैकेट अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.
सनग्लासेस ने बढ़ाया क्लास
x-@BollyBeauties_
x-@BollyBeauties_
एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ Miu Miu Vedette सनग्लासेस कैरी किए. इनकी कीमत करीब 390 यूरो बताई जा रही है. स्टाइलिश फ्रेम वाले ये चश्मे उनके पूरे लुक को प्रीमियम फिनिश दे रहे थे.
कैसा है मेकअप और हेयरस्टाइल?
जान्हवी ने इस लुक के साथ नेचुरल और सॉफ्ट मेकअप चुना. उन्होंने हल्का बेस, न्यूड लिपस्टिक और आंखों पर बेहद कम मेकअप रखा, जिससे उनका चेहरा फ्रेश नजर आया. बालों को बीच से पार्ट करके हल्के वेव्स के साथ खुला छोड़ा गया था. इसके अलावा उन्होंने बहुत कम ज्वेलरी पहनी, जिससे पूरा फोकस उनके आउटफिट पर बना रहा.
जान्हवी कपूर का यह लुक उन लोगों के लिए अच्छा फैशन इंस्पिरेशन है, जो कैजुअल कपड़ों में भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं. सिंपल टी-शर्ट, स्टेटमेंट जींस, जैकेट और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने साबित किया कि बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी एक अट्रैक्टिव और ट्रेंडी लुक बनाया जा सकता है.




