3025 डायमंड्स और 17 करोड़ कीमत, Hermès Kelly Bag लेकर पेरिस पहुंचीं Isha Ambani, आखिर क्या है इसकी खासियत
ईशा अंबानी ने पेरिस फैशन वीक 2026 में अपने स्टाइल से हर किसी का ध्यान खींच लिया. हालांकि उनकी डिजाइनर ड्रेस से ज्यादा चर्चा उनके हाथ में नजर आए Hermès Kelly Bag की हो रही है, जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
ईशा अंबानी के बैग की कीमत 17 करोड़
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने पेरिस हाउते कॉउचर वीक 2026 में अपने शानदार फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वह डिजाइनर राहुल मिश्रा के 'Devi' Couture Fall 2026 शो में पहुंचीं, जहां उनकी ग्रे रंग की खूबसूरत ड्रेस के साथ एक बेहद खास मिनी बैग ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी.
यह कोई नॉर्मल हैंडबैग नहीं है. इस बेहद रेयर लग्जरी बैग में 3,025 डायमंड्स जड़े हैं और इसे दुनिया के चुनिंदा वीआईपी कस्टमर्स के लिए ही तैयार किया जाता है. अपनी शानदार कारीगरी, कीमती हीरों और एक्सक्लूसिव डिजाइन की वजह से यह बैग दुनिया के सबसे महंगे और खास फैशन पीस में गिना जाता है.
ईशा अंबानी ने क्या पहना था?
instagram-@ambani_info
instagram-@ambani_info
ईशा अंबानी ने सिल्वर-ग्रे शेड की कस्टम मिडी ड्रेस पहनी थी, जिस पर ज्वेलरी जैसा शानदार एम्बेलिशमेंट किया गया था. ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग स्कार्फ, डायमंड नेकलेस, स्टड ईयररिंग्स, एंकलेट और सिल्वर हील्स कैरी की थीं. उनका स्लीक बन हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था.
किस ब्रांड का है बैग?
ईशा के हाथ में दिखा Hermès Sac Bijou Kelly सिर्फ बैग नहीं, बल्कि एक लग्जरी ज्वेलरी पीस भी है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे बैग के साथ-साथ आभूषण की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका डिजाइन मगरमच्छ की चमड़ी जैसा दिखाई देता है, लेकिन यह पूरी तरह कीमती धातु और हीरों से तैयार किया गया है.
क्या है इस बैग में अलग?
instagram-@ambani_info
instagram-@ambani_info
इस एक्सक्लूसिव बैग को स्टर्लिंग सिल्वर से बनाया गया है और इसमें 3,025 हीरे जड़े हुए हैं. इसकी फिनिशिंग और हैंडक्राफ्टिंग इसे दुनिया के सबसे खास कलेक्टर पीस में शामिल करती है. बताया जाता है कि यह बैग केवल चुनिंदा वीआईपी कस्टमर्स के लिए बनाया जाता है.
कितनी है Hermès Sac Bijou Kelly की कीमत?
instagram-@ambani_info
instagram-@ambani_info
इस बैग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लिमिटेड एडिशन होता है, जिसकी कीमत 17 करोड़ है. इसे पूरी तरह हाथ से तैयार किया जाता है और इसमें कीमती हीरे जड़े होते हैं. फैशन की दुनिया में इसे सिर्फ एक बैग नहीं, बल्कि एक बेहद खास और कीमती कलेक्शन का हिस्सा माना जाता है. इसकी रेयरिटी और शानदार कारीगरी ही इसे दुनिया के सबसे महंगे लग्जरी बैग्स में शामिल करती है.




