Begin typing your search...

क्या वेट लॉस में बाधा डाल सकती है घी, जानिए सच्चाई

घी को लेकर लोगों की अलग-अलग तरह की धारणाएं हैं। कई लोगों को लगता है कि घी से वजन बढ़ सकता है। वहीं जानकार घी के सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं।

क्या वेट लॉस में बाधा डाल सकती है घी, जानिए सच्चाई
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 11 Oct 2024 2:00 AM IST

घी को लेकर लोगों की अलग-अलग तरह की धारणाएं हैं। कई लोगों को लगता है कि घी से वजन बढ़ सकता है। वहीं जानकार घी के सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। आपको बताते हैं घी और आपकी सेहत का क्या है कनेक्शन।

भारतीय रसोई में सदियों से घी का उपयोग किया जा रहा है और इसे हमेशा से ही स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ माना गया है।हमारे पूर्वजों ने इसे अपने रोजमर्रा के आहार का हिस्सा बनाया था और वे स्वस्थ रहते थे।इसलिए, यह कहना गलत होगा कि केवल घी खाने से ही वजन बढ़ता है। संतुलित मात्रा में लिया गया घी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और यह हमारे पारंपरिक आहार का अहम हिस्सा भी रहा है।

कोई भी खाद्य पदार्थ अगर अधिक मात्रा में खाया जाए तो वह नुकसानदायक हो सकता है। इसी तरह, अगर आप संतुलित मात्रा में घी का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता।इसके विपरीत, यह आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ आपकी ऊर्जा को भी बनाए रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसी कारण डाइट में संतुलित मात्रा में घी को शामिल करना सेहत के लिए अच्छा होता है।

घी हमारे मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब चयापचय सही तरीके से काम करता है, तो हमारा शरीर कैलोरी को तेजी से जलाता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।इसके अलावा, घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। खान-पान में सही मात्रा में घी को शामिल करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।यह खाद्य पदार्थ वजन बढ़ाने के बजाय वजन कम करता है।

घी के पोषक तत्व

घी में विटामिन A, D, E और K जैसे कई अहम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं और इन्हें सही मात्रा में लेना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।इसके अलावा, घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। घी का सेवन करने से हमारी त्वचा भी निखरी हुई और चमकदार दिखाई देती है।

अगला लेख