Begin typing your search...

बोरिंग नहीं टेस्टी फूड्स खाकर कर सकते हैं Weight Loss! बस फॉलो करें इंफ्लुएंसर Rowhi Rai के ये टिप्स

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि शुरुआत कैसे करें, तो Rowhi Rai के आसान और प्रैक्टिकल टिप्स आपके काम आ सकते हैं. जिम, सही टाइमिंग और बैलेंस्ड डाइट की मदद से रोही ने अपना वेट लॉस किया है.

Rowhi Rai
X
( Image Source:  instagram-@rowhi_rai )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 3:58 PM IST

इंफ्लुएंसर रोही राय को लोग उनकी मजेदार और रिलेटेबल वीडियोज के लिए जानते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी वेट लॉस जर्नी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं. सही रूटीन, जिम में लगातार मेहनत और टेस्टी बैलेंस्ड डाइट की मदद से उन्होंने अपना वजन कम किया.

खास बात यह है कि रोही अपनी फिटनेस जर्नी को छुपाती नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर खुलकर शेयर करती हैं, ताकि दूसरे लोग भी मोटिवेट हो सकें. अगर आप भी बिना बोरिंग फूड्स खाए वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो रोही का सिंपल और प्रैक्टिकल डाइट प्लान आपके काम आ सकता है.

दिन में सिर्फ दो मील वाला क्या है फॉर्मूला?

instagram-@rowhi_rai

रोही राय इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं. वह दिन में केवल दो बार खाना खाती हैं. सुबह जिम करने के बाद वह सीधा ब्रंच लेती हैं. उनका मानना है कि कम लेकिन न्यूट्रिशन से भरपूर मील लेने से बॉडी को सही एनर्जी मिलती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

ब्रंच में क्या खाती हैं रोही?

वर्कआउट के बाद उनका पहला मील काफी सिंपल होता है. उबले हुए ब्राउन एग्स. अंडे हाई प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं, जो मसल्स रिकवरी में मदद करते हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं. इसके अलावा, वह एक खास चिया सीड्स बाउल भी खाती हैं. इसे बनाने के लिए योगर्ट में ब्लूबेरी, एक चम्मच से थोड़ा कम चिया सीड्स, थोड़ा गुनगुना पानी, पंपकिन सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, छिले हुए बादाम, अखरोट और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाया जाता है. यह मील प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है.

डिनर में बैलेंस्ड मील

रोही अपने दूसरे मील में सिंपल होम-कुक्ड फूड पसंद करती हैं. वह चावल, चिकन और रायता खाती हैं. यह कॉम्बिनेशन कार्ब्स, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का अच्छा संतुलन देता है. उनका फोकस भूखे रहने पर नहीं, बल्कि सही मात्रा और सही चीजें खाने पर है.

डॉक्टर से सलाह लेना क्यों जरूरी?

रोही राय का डाइट प्लान दिखाता है कि वेट लॉस के लिए बहुत ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड रेसिपी या महंगे सुपरफूड्स की जरूरत नहीं होती. सही टाइमिंग, हाई प्रोटीन फूड और बैलेंस्ड प्लेट से भी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. हालांकि, हर किसी की बॉडी अलग होती है, इसलिए किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.

हेल्‍थ
अगला लेख