Begin typing your search...

मॉनसून के बाद आएंगी ये बीमारियां, इस चीज के सेवन से करें अपनी सुरक्षा

बारिश के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारी, जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से लड़ने में विटामिन सी बेहद मददगार होता है।

मॉनसून के बाद आएंगी ये बीमारियां, इस चीज के सेवन से करें अपनी सुरक्षा
X
( Image Source:  sora ai )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 16 Oct 2025 3:47 PM IST

बारिश के मौसम के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारी, जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से लड़ने में विटामिन सी बेहद मददगार होता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है। ऐसे में बीमारियों से बचने और उनसे जल्दी ठीक होने के लिए इस दौरान विटामिन सी का सेवन करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

मॉनसून और उसके बाद विटामिन सी को डाइट में शामिल करने से डेंगू, मलेरिया, और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। ये बीमारियां आमतौर पर मानसून के दौरान फैलती हैं और विटामिन सी इनसे लड़ने में शरीर की मदद करता है। मानसून के समय अगर आपको बीमार नहीं पड़ना है तो इन चीजों का खास ध्यान रखना होगा।

आइए, समझते हैं विटामिन सी को आप अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।

पहले जानते हैं विटामिन सी के फायदे।

मजबूत इम्यूनिटी

विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे शरीर इन बीमारियों के वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ बेहतर तरीके उबर पाता है।

बुखार में राहत

मच्छर से फैलने वाली बीमारियों में शरीर में सूजन और तेज बुखार होता है। विटामिन सी की एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इन लक्षणों को कम करने में मददगार होते हैं।

तेज होती है हीलिंग

विटामिन सी घावों और शरीर की अन्य अंदरूनी समस्याओं को तेजी से ठीक करने में मदद करता है। मलेरिया और चिकनगुनिया के बाद रिकवरी के लिए ये जरूरी है।

एंटीऑक्सीडेंट

विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करता है। सेल्स को नुकसान होने से बचाता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

संतरा, नींबू, आंवला, पपीता, बेल, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकोली, और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों और फलों का सेवन बढ़ाएं। मानसून और उसके बाद इनका सेवन करना चाहिए ताकि आपका शरीर स्वस्थ और संक्रमण-मुक्त रह सके।

अगला लेख