समोसे-भटूरे खाने से पहले सोच लें, सेहत का कबाड़ा कर सकता है मैदा
मैदा से बनी चीजें हम में से अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती हैं। चाहे भटूरे हो या फिर समोसे, इन चीजों को देखकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। वे खुद को रोक नहीं पाते हैं, ये जानते हुए भी कि मैदा सेहत के लिए कितना बुरा है।

मैदा से बनी चीजें हम में से अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती हैं। चाहे भटूरे हो या फिर समोसे, इन चीजों को देखकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। वे खुद को रोक नहीं पाते हैं, ये जानते हुए भी कि मैदा सेहत के लिए कितना बुरा है। आपको बताते हैं मैदा खाना आपकी सेहत को कितने तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है।
मैदा का सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर को कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। पहले तो, यह आटा अधिक कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स का सोर्स होता है, जिससे वजन बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, मैदा खाने से आपके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है। इन पोषक तत्वों के अलावा इसमें फाइबर भी कम पाया जाता है।
मैदे के नुकसान
मैदा से बनी चीजों में अधिकतर मसाले और तेल का इस्तेमाल होता है, जो भी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। चिप्स, पिज्जा, और कई तरह के फास्ट फूड में अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, हमें समझना होगा कि मैदा से बनी चीजों का कम से कम मात्रा में सेवन करना सुरक्षित हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से हमारी सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है।
मैदे से न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी होती है, बल्कि ये आपके शरीर को कई दूसरे तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप ने मैसे से बनी चीजें ज्यादा खाए तो आपके कमर और पेट की चर्बी बढ़ सकती है। मोटापे की वजह से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, फिर दिल की बीमारियां हो सकती हैं, जैसे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और ट्रिपल वेसल डिजीज। इन बीमारियों की वजह से इंसान की जान भी जा सकती है।