Begin typing your search...
BRICS समिट में मेहमानों को परोसी गई शहतूत फिरनी, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी
BRICS समिट के खास डिनर में शहतूत फिरनी परोसी गई. दूध, चावल और शहतूत से तैयार इस मलाईदार डेजर्ट को घर पर बनाना भी बेहद आसान है.
( Image Source:
META AI )
BRICS समिट के खास डिनर के मेन्यू में शहतूत फिरनी भी शामिल थी, जिसने अपनी मिठास और अनोखे स्वाद से ध्यान खींचा. सबसे अच्छी बात है कि आप यह फिरनी घर पर आसानी से बना सकते हैं. ट्रेडिशनल फिरनी में शहतूत का मीठा-खट्टा स्वाद मिलाकर इसे एक अलग अंदाज दिया जाता है.
अगर आप भी इस खास मिठाई को घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए फुल क्रीम दूध, बासमती चावल, चीनी, ताजे शहतूत, इलायची, बादाम और पिस्ता चाहि. स्वाद को और खास बनाने के लिए इसमें थोड़ा केसर भी डाला जा सकता है.
शहतूत फिरनी बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 3 बड़े चम्मच बासमती चावल
- आधा कप चीनी
- 1 कप ताजे शहतूत
- 4-5 इलायची, 8-10 कटे हुए बादाम और पिस्ता
- स्वाद बढ़ाने के लिए आप थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं.
कैसे बनाएं शहतूत फिरनी?
- बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर चावल को दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि चावल का बारीक पेस्ट न बनाएं. फिरनी की खासियत यही है कि इसमें चावल थोड़ा मोटा पिसा होता है, जिससे इसका स्वाद और बनावट अलग रहती है.
- अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. दूध में उबाल आने पर पिसे हुए चावल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें. इसे धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी, इलायची और केसर डाल दें.
- अब शहतूत को धोकर कुछ फलों को हल्का मैश कर लें और फिरनी में मिला दें. कुछ शहतूत सजाने के लिए अलग रख लें. मिश्रण को कुछ मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें. फिरनी ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाएगी.
- तैयार फिरनी को छोटी कटोरियों या मिट्टी के कुल्हड़ों में निकालें. ऊपर से शहतूत, बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं. इसे ठंडा करके परोसें. मलाईदार फिरनी के साथ शहतूत का मीठा-खट्टा स्वाद इसे साधारण मिठाई से कुछ अलग बना देता है.
डेजर्ट में क्या था?
ब्रिक्स के मेन्यू में डेजर्ट में पुरानी दिल्ली की फ्रूट क्रीम और जलेबी शामिल थी, जिसे सीज़नल फल और हल्की व्हिप्ड क्रीम के साथ क्रिस्पी जलेबी के साथ परोसा जाता है. इसके अलावा, शहतूत दूध और चावल से धीमी आंच पर पकाई गई फिरनी, जिस पर मीठे शहतूत और सोने का वर्क लगा होता है.




