Begin typing your search...

घर में घुसने वाले छोटे-छोटे कीड़ों को दूर रखने के लिए आजमाएं ये उपाय

इस मौसम में रात को निकलने वाले कीड़ों से खासा परेशानी होती है। रात को लाइट जलाते ही घर कीड़ों से भर जाता है। कुछ कीड़े तो इतने छोटे होते हैं, कि बंद दरवाजों में भी अपनी जगह ढूंढ लेते हैं। ऐसे में इनसे निजात पाना काफी मुश्किल है।

घर में घुसने वाले छोटे-छोटे कीड़ों को दूर रखने के लिए आजमाएं ये उपाय
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 21 Oct 2024 1:00 AM IST

इस मौसम में रात को निकलने वाले कीड़ों से खासा परेशानी होती है। रात को लाइट जलाते ही घर कीड़ों से भर जाता है। कुछ कीड़े तो इतने छोटे होते हैं, कि बंद दरवाजों में भी अपनी जगह ढूंढ लेते हैं। ऐसे में इनसे निजात पाना काफी मुश्किल है। घर में छोटे-छोटे कीड़े घुसने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ये खाने पीने की चीजों में भी गिर सकते हैं। ऐसे इन्हें दूर रखने के लिए आप ये ट्रिक आजमा सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि प्याज भी आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। कीड़ों को प्याज की गंध काफी ज्यादा तीखी और तेज लगती है। इसलिए आपको कीड़ों को अपने घर से दूर रखने के लिए सबसे पहले प्याज का रस निकालना है। अब प्याज के इस रस को किसी भी स्प्रे बॉटल में भरकर लाइट के आसपास, खिड़की और दरवाजों पर छिड़क दीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

बड़े-बूढ़े अक्सर अपने घर के आसपास पेड़-पौधे लगाने की सलाह देते हैं। इसके पीछे की वजह है पेड़-पौधों से मिलने वाले कमाल के फायदे। अगर आप अपने घर के अंदर तुलसी का पौधा लगाएंगे, तो कीड़े आपके घर में घुसने से बचने की कोशिश करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीड़ों को तुलसी के पौधे की स्मेल अच्छी नहीं लगती है और यही वजह है कि कीड़े इस पौधे से दूर भागते हैं।

नीम के तेल में पाए जाने वाले तत्व आसानी से इन उड़ने वाली कीड़ों को भगा सकते हैं। नीम के तेल को इस्तेमाल करने के लिए आपको इस तेल को पानी के साथ एक स्प्रे बॉटल में भरना है। अब इस स्प्रे बॉटल की मदद से आपको नीम के तेल को अपने घर के खिड़की और दरवाजों पर छिड़क देना है। अपने घर के खिड़की-दरवाजों पर इस तेल को छिड़कने से आप घर के अंदर हमला कर देने वाले कीड़ों की एंट्री पर बैन लगा सकते हैं।

अगला लेख