जानिए, वेट लॉस के लिए खाने में किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं जौ
जौ का सेवन करने के बाद आपको क्रेविंग नहीं होती और इससे शरीर में कैलोरी इंटेक भी कम होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों से जौ को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं।

फाइबर से भरपूर जौ आपको काफी देर तक फुल रखता है। जौ का सेवन करने के बाद आपको क्रेविंग नहीं होती और इससे शरीर में कैलोरी इंटेक भी कम होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों से जौ को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं।
जौ की चाय- आपको जानकर हैरानी होगी कि जौ की चाय भी बनाई जाती है। खाली पेट आप इस चाय को पी सकते हैं। दिनभर में एक बार जौ की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जौ की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में जौ को उबालने के लिए रख दें और फिर इसे छानकर गर्मागरम ही पी लें।
जौ का दलिया- मोटापा कम करने के लिए आप जौ का दलिया खा सकते हैं। जौ का दलिया खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। ये वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप नाश्ता, लंच या डिनर किसी भी वक्त जौ का दलिया खा सकते हैं। जौ का दलिया फाइबर से भरपूर होता है इसे पचाना आसान है। दलिया को सब्जियां डालकर पकाने से स्वाद काफी बढ़ जाता है।
जौ की रोटी- रोटी पसंद करने वाले लोग गेहूं की रोटी खाने की बजाय जौ की रोटी खाएं। जौ की रोटी वजन घटाने में असरदार साबित होती है। जौ का आटा मार्केट में आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो घर में भी पीस सकते हैं। अगर सिर्फ जौ की रोटी आपसे नहीं बन रही है तो आप इसमें थोड़ा गेहूं भी मिक्स कर सकते हैं। इस लो कैलोरी रोटी को खाने से मोटापा कम होगा।
जौ सूप- रात में हल्का खाना है तो जौ का सूप बनाकर डिनर में पी सकते हैं। लाइट डिनर पसंद करने वालों के लिए जौ का सूप परफेक्ट ऑप्शन है। जै का सूप बनाने के लिए आपको जौ, थोड़े टमाटर, प्याज, गाजर, धनिया और मसाले लेकर उबलाने होंगे। सारी चीजों को पीसकर सूप बना लें और पी लें।