Begin typing your search...

Period Problem: अब नहीं पड़ेगा दवाई खाना, पीरियड के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये नुस्खे

पीरियड के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान दर्द असहनीय है जाता है। पीरियड के दर्द को कम करने के लिए आप दादी-नानी के बताए हुए घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

Period Problem: अब नहीं पड़ेगा दवाई खाना, पीरियड के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये नुस्खे
X
image credit- Medline Plus
( Image Source:  Meta AI: Representative Image )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 14 Oct 2025 5:10 PM IST

पीरियड्स में दर्द एक सामान्य बात है, लेकिन कई महिलाओं को दर्द असहनीय होता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं दवाई खा लेती हैं। पीरियड्स के दर्द के लिए दवाई खाना सही आदत नहीं है, लेकिन दर्द को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं. भले ही नैचुरल चीजों का असर देर से होता है, लेकिन यह फायदेमंद होती हैं.

अजवाइन से होगा दर्द कम

पीरियड्स के दौरान कई बार दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन खा सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ अजवाइन खाने से फायदा हो सकता है।

हर्बल चाय पीएं

हर्बल चाय भी पीरियड के दौरान बेहद फायदेमंद हो सकता है। पीरियड में दर्द होना एक नॉर्मल बात है, लेकिन कई बार दर्द असहनीय हो जाता है. ऐसे में आपको दवाई के जगह हर्बल चाय पीनी चाहिए। आप अदरक, पुदीना, या कैमोमाइल की चाय को पी सकते हैं। ये चाय मसल्स को रिलैक्स देते हैं। साथ ही, इस चाय को पीने से सूजन की परेशानी भी कम हो सकती है।

यह ड्रिंक पीने से मिलेगा फायदा

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए आप नैचुरल चीजों से ड्रिंक बना सकते हैं। एक गिलास पानी में 1 टुकड़ा दालचीनी, 5-6 किशमिश और 7-8 मेथी के बीज डालकर रातभर भीगने के लिए छोड़ दें. अगली सुबह पीरियड्स के दौरान इस ड्रिंक को खाली पेट पीने से फायदा होगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे बॉडी एक्टिव रहती है और दर्द कम करने में भी मदद मिलती है. इन दिनों दर्द होने पर आप सुप्त बद्ध कोणासन कर सकती हैं।
  • पीरियड्स में आपको ज्यादा नमक से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसके कारण ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। वहीं, सूजन के कारण दर्द बढ़ जाता है।
  • अगर आप पीरियड में दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट स्किप न करें. इसके कारण आपको दर्द ज्यादा हो सकता है. पीरियड्स के दौरान न्यूट्रियंट्स से भरपूर चीज़ें खानी चाहिए।
अगला लेख