सरसों तेल की मालिश से मिलते हैं कई फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल
सरसों सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद में तो सरसों का खास महत्व है। सरसों और सरसों के तेल के सेवन से तो कई स्वास्थ्य लाभ मिलते ही हैं, सरसों तेल की मालिश भी कई मायनों में खास है।

सरसों सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद में तो सरसों का खास महत्व है। सरसों और सरसों के तेल के सेवन से तो कई स्वास्थ्य लाभ मिलते ही हैं, सरसों तेल की मालिश भी कई मायनों में खास है। आपको बताते हैं कि अगर आप हर रोज सोने से पहले सरसों तेल से पैरों के तलवों की मालिश करेंगे तो आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।
पहले जानिए, कैसे करें मालिश
सरसों के तेल को हल्का गर्म करके पैरों पर लगाएं।
पैरों को हल्के हाथों से ऊपर से नीचे की ओर मालिश करें। पैरों के तलवों पर खास ध्यान दें। 15-20 मिनट तक लगातार मालिश करें।
क्या होगा इसका फायदा?
मांसपेशियों में दर्द- जो लोग ज्यादा शारीरिक काम करते हैं, उन्हें पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। सरसों का तेल मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और दर्द को कम करता है।
तनाव- पैरों की मालिश तनाव को कम करने और आराम देने का एक प्रभावी तरीका है। यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।
ब्लड सर्कुलेशन- सरसों के तेल से मालिश करने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे थकान और दर्द कम होता है।
त्वचा- पैरों की त्वचा रूखी और फटी होने की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। सरसों का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है।
सर्दी-खांसी- सरसों के तेल की मालिश छाती और नाक में जमे बलगम को निकालने में मदद करती है, जिससे सर्दी-खांसी से राहत मिलती है।
पाचन तंत्र- आयुर्वेद के अनुसार, पैरों के तलवों में कई अहम बिंदु होते हैं, जो शरीर के अन्य अंगों से जुड़े होते हैं। पैरों की मालिश पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है।
गठिया का दर्द- गठिया के रोगियों के लिए सरसों का तेल रामबाण का काम करता है। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है।