Begin typing your search...

घुटनों के दर्द से उठना-बैठना हुआ मुश्किल, राहत देंगे ये घरेलू उपाय

कई लोगों में घुटने का दर्द इतना तेज होता कि उनका चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। इस दर्द से पीड़ित लोगों को उठने बैठने में काफी समस्या होती है और उनका पूरा जीवन प्रभावित होता है।

घुटनों के दर्द से उठना-बैठना हुआ मुश्किल,  राहत देंगे ये घरेलू उपाय
X
स्टेट मिरर डेस्क
by: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 11 Sept 2024 10:28 PM IST

करीब एक दशक पहले तक घुटने में दर्द को समस्या लोगों को अक्सर 60 की उम्र के बाद होती थी, लेकिन आजकल यह समस्या काफी आम हो गई है।

घुटनों का दर्द की समस्या उम्र के अलावा, चोट या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हो सकती है। कई लोगों में घुटने का दर्द इतना तेज होता कि उनका चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। इस दर्द से पीड़ित लोगों को उठने बैठने में काफी समस्या होती है और उनका पूरा जीवन प्रभावित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो इस दर्द को कम करने में मदद कर सकती हैं?

बर्फ

बर्फ की सिकाई से जोड़ों और मांस पेशियों के दर्द में काफी राहत मिलती है। बर्फ सूजन को कम करने और दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। आप एक तौलिए में बर्फ लपेटकर दर्द वाले जगह पर 15-20 मिनट तक लगा सकते हैं।

अदरक

अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके कई फायदों में से एक है घुटने के दर्द में आराम। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप अदरक की चाय पी सकते हैं या अदरक के पेस्ट को दर्द वाले जगह पर लगा सकते हैं।

हल्दी

हल्दी में कुरकुमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। पुराने समय से ही हल्दी का औषधि के रूप में प्रयोग होता रहा है। आप हल्दी को दूध में मिलाकर पी सकते हैं। रोज सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। आप हल्दी का लेप बनाकर भी दर्द वाले जगह पर लगा सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आप इसे गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं या दर्द वाले जगह पर लगा सकते हैं। इससे घुटने के भयानक दर्द में आराम मिलेगा।

आराम

अगर आप लंबे समय से घुटने के दर्द से पीड़ित हैं तो जितना हो सके उतना अपने घुटनों को आराम दीजिए। घुटनों को आराम देना बहुत जरूरी है। घुटनों पर कम से कम दबाव डालें। ऊंचे तकिए का उपयोग करके अपने पैरों को ऊंचा रखिए। घुटनों पर जोर डालकर उठने बैठने से परहेज करें।

अगला लेख