घड़ियां नहीं, करोड़ों के बैग के दीवाने हैं Erling Haaland, सबसे महंगा बैग 58 लाख का, ऐसा है फुटबॉलर का कलेक्शन
मैदान पर गोल बरसाने वाले नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं. हालैंड के कलेक्शन में 58 लाख रुपये तक का Hermès Birkin बैग, Louis Vuitton जैसे दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी ब्रांड्स के एक्सक्लूसिव बैग शामिल हैं.
Erling Haaland के 1 बैग की कीमत है 58 लाख रुपये
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे की टीम शानदार परफॉर्म कर रही है और उसकी इस सक्सेस के सबसे बड़े हीरो एर्लिंग हालैंड हैं. टूर्नामेंट में अब तक 7 गोल दाग चुके हालैंड अपने दमदार खेल से विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं. हालांकि, मैदान पर गोल बरसाने वाले इस स्टार फुटबॉलर की चर्चा इन दिनों उनके महंगे फैशन सेंस को लेकर भी कम नहीं हो रही है.
एर्लिंग हालैंड सिर्फ लग्जरी घड़ियों के ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के डिजाइनर बैग के भी जबरदस्त शौकीन हैं. उनके कलेक्शन में 58 लाख रुपये तक की कीमत वाले रेयर Hermès Birkin बैग से लेकर Louis Vuitton, Chanel और Goyard जैसे लग्जरी ब्रांड्स के एक्सक्लूसिव बैग शामिल हैं.
एर्लिंग हालैंड के पास Hermès के कितने बैग?
instagram-@onthebias.co
instagram-@onthebias.co
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एर्लिंग हालैंड के पास Hermès के कम से कम सात Birkin बैग हैं. इनमें सबसे खास Caban Togo Multipockets HAC Birkin 50 है. यह लिमिटेड एडिशन बैग अपनी शानदार डिजाइन और बेहद कम अवेलेबिलिटी के कारण कलेक्टर्स के बीच काफी पॉपुलर माना जाता है. साल 2024 में इसी मॉडल का एक बैग करीब 60,480 डॉलर (लगभग 58 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था.
'Endless Road' Birkin 50 भी है कलेक्शन का हिस्सा
हालैंड के पास HAC Birkin 50 "Endless Road" भी है. इस बैग की सबसे बड़ी खासियत इसका लेदर पैचवर्क डिजाइन है, जिसमें सड़क और सीनरी को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है. लग्जरी रीसेल मार्केट में इसकी कीमत करीब 30,000 से 50,000 डॉलर (लगभग 29 से 48 लाख रुपये) के बीच बताई जाती है.
एर्लिंग के पास Hermes के कौन-कौन से बैग?
instagram-@onthebias.co
instagram-@onthebias.co
हालैंड का Hermès कलेक्शन सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. उनके पास Black and Orange HAC Birkin 40, Evercalf Toile Cargo HAC 40, HAC 40 Rock और Kelly 35 Togo जैसे कई प्रीमियम मॉडल भी हैं. इनमें Black and Orange HAC Birkin 40 की कीमत करीब 25,000 से 35,000 डॉलर (करीब 24 से 34 लाख रुपये) है. Kelly 35 Togo अपने क्लासिक लुक और शानदार लेदर क्वालिटी के लिए जाना जाता है.
11 लाख का Louis Vuitton का बैग
Hermès के अलावा एरलिंग हालैंड Louis Vuitton के भी बड़े फैन हैं. उनके पास Louis Vuitton 2023 Keepall Bandoulière 50 Comics बैग है, जिसकी कीमत लगभग 11,732 डॉलर (करीब 11 लाख रुपये) है. इसके अलावा उनके कलेक्शन में Louis Vuitton Keepall 50B Landscape भी शामिल है, जो अपने अलग डिजाइन के लिए जाना जाता है.
Chanel का लग्जरी सूटकेस भी है शामिल
हालैंड के लग्जरी बैग कलेक्शन में Chanel 2024/25 Métiers d'Art Suitcase भी मौजूद है. यह सूटकेस अपने प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन फिनिश और एक्सक्लूसिव कलेक्शन का हिस्सा होने की वजह से काफी खास माना जाता है.
Goyard का टॉयलेटरी बैग क्यों है खास?
स्टार फुटबॉलर के पास Goyard Jouvence MM Toiletry Bag भी है. इसका स्काई ब्लू रंग उनकी क्लब टीम मैनचेस्टर सिटी की जर्सी के रंग से मेल खाता है, जिससे यह बैग उनके स्टाइल का खास हिस्सा बन जाता है.




