Begin typing your search...

डायबिटीज हुआ तो तुरंत बदल लें ये आदतें, नहीं बढ़ेगा शुगर

डायबिटीज होने पर आपको कुछ आदतें अपने जीवन में ढाल लेनी चाहिए, जिससे आप स्वास्थ्य रह सकें।

डायबिटीज हुआ तो तुरंत बदल लें ये आदतें, नहीं बढ़ेगा शुगर
X
( Image Source:  Meta AI )
स्टेट मिरर डेस्क
स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 17 Dec 2025 11:39 PM IST

डायबिटीज भारतीय लोगों में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। इससे पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ भी रही है। डायबिटीज होने के बाद अपनी जीवनशैली में कई जरूरी बदलाव करने होते हैं जिससे आप इसे बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकें। कई आदतें ऐसी हैं जो डायबिटीज की स्थिति को और खराब कर सकती हैं। ज्यादातर लोग इससे अनजान होते हैं। डायबिटीज होने पर आपको कुछ आदतें अपने जीवन में ढाल लेनी चाहिए, जिससे आप स्वास्थ्य रह सकें।

नियमित जांच

अपने ब्लड शुगर की नियमित जांच करते रहना चाहिए। इसके बार बार कम या ज्यादा आने पर अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डायबिटीज नियंत्रण के टिप्स

कई आदतें ऐसी हैं जो डायबिटीज की स्थिति को और खराब कर सकती हैं। ज्यादातर लोग इससे अनजान होते हैं। डायबिटीज में क्या नहीं करना चाहिए इस बारे में जानकारी और उपायों का गंभीरता से पालन करना आपको गंभीर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

चीनी ही नहीं, इन चीजों से भी करें परहेज

चीनी से बनी चीजें ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं। डायबिटीज में मीठी चीजों से परहेज करना जरूरी है। हालांकि सिर्फ चीनी से परहेज काफी नहीं है। ज्यादातर लोग अनजान होते हैं कि फास्ट फूड, जैसे बर्गर, पिज्जा, और प्रोसेस्ड स्नैक्स में अत्यधिक मात्रा में वसा और शुगर होती है, जो शुगर को असामान्य रूप से बढ़ा सकती है। अगर आप इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। डायबिटीज रोगियों को समय पर भोजन की आदत बनाना भी जरूरी है।

व्यायाम न करने की आदत नुकसानदायक

शारीरिक गतिविधि की कमी डायबिटीज के प्रबंधन को मुश्किल बना देती है। नियमित व्यायाम से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और ब्लड शुगर बेहतर तरीके से नियंत्रित होता है। व्यायाम न करना डायबिटीज की जटिलताओं को बढ़ा सकती है। आपको डायबिटीज हो या न हो फिर भी नियमित रूप से 30 मिनट व्यायाम की आदत जरूर बनाएं।

ज्यादा स्ट्रेस ठीक नहीं

तनाव की स्थिति में शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) का स्तर बढ़ जाता है, जो इंसुलिन के प्रभाव को कम करता है। अच्छी और पर्याप्त नींद तनाव और डायबिटीज दोनों को कंट्रोल रखने का तरीका हो सकती है।

अगला लेख