Begin typing your search...

इम्यूनिटी से लेकर हार्ट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद है दही

भारतीय खाने में दही मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। कई लोग दही का उपयोग रोज के खाने में करते हैं, तो कई इसका मट्ठा, लस्सी और रायता जैसी चीजों के जरिए सेवन करते हैं।

इम्यूनिटी से लेकर हार्ट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद है दही
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 8 Nov 2024 7:33 PM IST

भारतीय खाने में दही मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। कई लोग दही का उपयोग रोज के खाने में करते हैं, तो कई इसका मट्ठा, लस्सी और रायता जैसी चीजों के जरिए सेवन करते हैं। स्वास्थ्य के लिए दही किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह अनेक तरह से आपकी सेहत को लाभ पहुंचाता है। आपको बताते हैं दही के फायदे।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है- दही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।

हार्ट डिजीज से बचाव- दही में मौजूद राइबोफ्लेविन दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है- दही कैल्शियम का एक भरपूर स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

दांतों की सेहत- दही दांतों को मजबूत बनाता है और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार- दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और खाने को पचाने में मदद करते हैं।

कब्ज और एसिडिटी से राहत- दही कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (आईबीएस)- आईबीएस से पीड़ित लोगों के लिए दही एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह पेट में सूजन को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी- दही त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में भी काम करता है।

इम्युनिटी को बढ़ाता है- दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स इम्यून सिसटम को मजबूत बनाते हैं और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

हालांकि, जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस या फिर गठिया की बीमारी है, उन्हें दही नुकसान कर सकता है। वहीं कई लोगों को ठंड में दही सूट नहीं करता है। ऐसे लोगों को दही का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

अगला लेख