वो 5 शब्द जो Gen Z जमकर करते हैं यूज, आप कितना जानते हैं, मतलब जान रह जाएंगे हैरान
आज की Gen Z ऐसी भाषा बोल रही है, जिसे सुनकर कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर 'Rizz', 'Cap' और 'Baddie' जैसे शब्द तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन इनके असली मतलब हर किसी को नहीं पता.
बैडी से लेकर रिज़ तक 5 Gen Z वायरल शब्द
आजकल सोशल मीडिया, चैट और कॉलेज की बातचीत में कुछ ऐसे शब्द सुनने को मिलते हैं, जिन्हें समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती. खासकर Gen Z यानी नई पीढ़ी अपनी अलग ही भाषा इस्तेमाल करती है. ये शब्द छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इनके पीछे बड़ा मतलब छिपा होता है.
अगर आप भी कई बार सोचते हैं कि आखिर 'No Cap', 'Rizz' या 'Low-Key' का मतलब क्या है, तो यहां जानिए ऐसे ही 5 ट्रेंडिंग शब्दों का आसान मतलब. दरअसल, Gen Z के ये ट्रेंडिंग शब्द अब उनकी रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं. ये छोटे शब्द सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि भावनाएं और रिएक्शन जाहिर करने का नया तरीका भी बन गए हैं.
1. Cap / No Cap
Gen Z की भाषा में Cap का मतलब होता है झूठ बोलना या बढ़ा-चढ़ाकर बात करना. वहीं 'No Cap' का मतलब है कि सामने वाला पूरी सच्चाई बोल रहा है. अगर कोई दोस्त कहे कि उसने अकेले पूरा प्रोजेक्ट खत्म कर दिया, और आपको यकीन न हो, तो आप कह सकते हैं 'That’s Cap'. वहीं सच बताने के लिए लोग 'No Cap' बोलते हैं.
2. Baddie
आजकल Gen Z के बीच Baddie शब्द काफी वायरल हो रहा है. दरअसल यह वर्ड लड़कियों के लिए है. यानी आजकल हर कोई बैडी बनना चाहता है. बैडी शब्द खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जो स्टाइलिश, कॉन्फिडेंट और खुद पर पूरा भरोसा रखते हैं. यह सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उस एटीट्यूड को दिखाता है जिसमें व्यक्ति अपनी पहचान और कॉन्फिडेंस को खुलकर दिखाता है.
3. Rizz
'Rizz' शब्द आजकल काफी वायरल है. इसका मतलब होता है किसी को अपनी बातों और अंदाज से इंप्रेस करने की कला. आसान भाषा में कहें तो यह किसी की फ्लर्ट करने या अट्रैक्ट करने की अबेलिटी को दिखाता है. अगर कोई लड़का या लड़की बहुत कॉन्फिडेंस से किसी को इंप्रेस कर ले, तो लोग कहते हैं कि उसका रिज़ बहुत अच्छा है.
4. Low-key
'Low-Key' भी इस जनरेशन के बच्चों में यूज होने वाला वर्ड है. इस शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपने इमोशन या राय को ज्यादा खुलकर नहीं दिखाना चाहता. इसका मतलब होता है हल्के तरीके से या थोड़ा-बहुत. जैसे अगर कोई कहे, “I’m low-key excited”, तो इसका मतलब है कि वह अंदर ही अंदर थोड़ा एक्साइटेड है, लेकिन ज्यादा जाहिर नहीं कर रहा.
5. Ragebait
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लोगों को गुस्सा आ जाता है. ऐसी कंटेंट को 'Ragebait' कहा जाता है. इसे जानबूझकर इस तरह बनाया जाता है ताकि लोग कमेंट करें, बहस करें और पोस्ट ज्यादा वायरल हो जाए. कई क्रिएटर्स सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए ऐसा कंटेंट डालते हैं.
Gen Z की ये नई भाषा तेजी से सोशल मीडिया और रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बनती जा रही है. इन शब्दों को समझना सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की सोच और कम्युनिकेशन स्टाइल को समझना भी है.




