कहीं आप भी केले के साथ नहीं खा लेते हैं ये चीजें!
आपने अक्सर खिलाड़ियों को मैदान में ब्रेक के दौरान केला खाते देखा होगा। यह पाचन के लिए भी एक अच्छा फल है और कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

आपने अक्सर खिलाड़ियों को मैदान में ब्रेक के दौरान केला खाते देखा होगा। यह पाचन के लिए भी एक अच्छा फल है और कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। ऐसे में हर घर में केले का नियमित रूप से सेवन किया जाता है। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए केला हर किसी को पसंद है।
केला पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, विटामिन ए और आयरन, अन्य विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। जब इंस्टैंट एनर्जी पाने वाले फल की बात आती है, तो केला पहले नंबर पर आता है। इसलिए अधिकांश लोग नाश्ते में इसे जरूर शामिल करते हैं ताकि पूरा दिन एनर्जेटिक रहें। लेकिन इसको खाने को लेकर कुछ एहतियात भी बरतना जरूरी है, नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। केले को अक्सर किसी न किसी चीज के साथ खा लेते हैं। आपको बता दें कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके साथ केला खाने से परहेज करना चाहिए। इससे आपको केले के फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।
इन चीजों से करें परहेज
केले के साथ आपको दूध नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद में इसका कॉन्बिनेशन सही नहीं माना जाता है। क्योंकि केला अम्लीय प्रकृति का होता है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा केले के साथ मूली भी नहीं खानी चाहिए, यह भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार केले के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वात, पित्त और कफ में असंतुलन हो सकता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट नींबू, अनार, स्ट्रॉबेरी आदि चीजें इसके साथ खाने के लिए मना करते हैं।
केले के साथ रेड मीट का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है। क्योंकि दोनों का नेचर ऑपोजिट है, जिससे पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
केले के साथ कभी भी ब्रेड न खाएं, इन दोनों का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि ब्रेड में प्रॉसेस्ड कॉर्ब्स होता है जो पचने में समय लगाते हैं। इसलिए आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।