आंखों का ख्याल रखना है तो इन चीजों से तुरंत बना लें दूरी
आजकल अधिकांश लोगों का समय लैपटॉप या फोन के स्क्रीन के सामने गुजरता है। ऐसे में आंखों का ख्याल रखने की अहमियात और बढ़ जाती है।

आंखें हमारे शरीर का महत्पूर्ण अंग होता है। इन्हें स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आजकल अधिकांश लोगों का समय लैपटॉप या फोन के स्क्रीन के सामने गुजरता है। ऐसे में आंखों का ख्याल रखने की अहमियात और बढ़ जाती है। हम में से काफी लोगों की नजरें कमजोर हो जाती हैं, या फिर किसी वजह से धुंधला नजर आने लगता है। ऐसे में आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। हो सकता है कि आप कुछ ऐसी चीजें खा रहे हैं जो कि आंखों के लिए बिलकुल भी अच्छी न हों। आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए, आपने यह तो खूब सुना होगा। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी आंखों के दुश्मन हैं।
वाइट ब्रेड
सफेद ब्रेड और पास्ता जैसे ब्उत्पादों में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में तेजी से पचते हैं। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें क्रोनिक सूजन का कारण बन सकती हैं, ये एक ऐसी स्थिति है जिसे एएमडी से जोड़ा गया है। अगर आपको आपनी आंखों की सुरक्षा करनी है तो व्हाइट ब्रेड खाना छोड़ दें।
कोल्ड ड्रिंक्स
सोडा, एनर्जी ड्रिंक, मीठी चाय और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों में उच्च मात्रा में चीनी होती है। जिससे टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है, जो मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी और उम्र से जुड़े मैकुलर डीजेनरेशन का कारण बन सकता है। एक कोल्ड ड्रिंक्स में 37 ग्राम चीनी हो सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप रोजाना कितना सोडा का सेवन करते हैं, क्योंकि ये आपकी नजरों को कमजोर कर रहा है।
पैक्ड फूड
पुराने जमाने में ताजे फल खाने का चलन ज्यादा था, लेकिन शहरी विकास के बीच खोकर हम आजकल पैक्ड फूड्स को ज्यादा खा रहे हैं। इनको प्रिजर्व करने के लिए इसमें भारी मात्रा में सोडियम का इस्तेमाल होता है जो ब्लड प्रेशर बढ़ा देते हैं और लॉन्ग टर्म में आंखों की रोशनी कम कर देते हैं।
दूषित मछलियां
इस बात में कोई शक नहीं है कि मछली हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है, लेकिन आजकल वॉटर पॉल्यूशन की वजह से मछलियों में मरक्यूरी की मात्रा देखी जा रही है। ये मेटल आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है।