इन अच्छी आदतों को अपनाएं, नहीं होगी कॉलेस्ट्रोल की समस्या
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो सुबह के नाश्ते से लेकर एक्सरसाइज के समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसमें से अच्छा कोलेस्ट्रॉल हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है, वहीं खराब कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो सुबह के नाश्ते से लेकर एक्सरसाइज के समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए, जानते हैं कलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने के लिए कुछ अच्छी आदतों के बारे में।
सुबह खाएं कच्चा लहसुन
रोजाना सुबह उठते ही लहसुन की एक कली खाते हैं तो इससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट में कार्डियोडिप्रेसेंट और हृदय की धमनियों में रूकावट को दूर करने वाला प्रभाव मौजूद होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
पोषण से भरपूर नाश्ता करें
खासतौर से फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दलिया, साबुत अनाज और फलों आदि का सेवन खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के अवशोषम को कम कर सकता है।सूखे मेवे और एवोकाडो में पाए जाने वाली स्वस्थ वसा भी आपकी कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
ग्रीन टी का सेवन
खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में ग्रीन टी भी मदद कर सकती है।इसका कारण है कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें कैटेचिन और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट्स होते हैं, जो समस्या के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
सुबह कसरत करें
रोजाना सुबह के समय एक्सरसाइज करने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा सुबह-सुबह कुछ समय टहलने या फिर स्ट्रेचिंग करके आप अपने शरीर में अच्छे से ब्लड सर्कुलेट कर सकते हैं। इसकी मदद से आप पूरा दिन एक्टिव और बेहतर महूसस करेंगे।
मीठे से करें परहेज
अगर आप सुबह के नाश्ते में पैनकेक या मीठे दलिया जैसे खानपान का सेवन करते हैं तो अब इन्हें छोड़ दें। दरअसल, ये चीजें चीनी से युक्त होती हैं, जो न सिर्फ ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को अनियंत्रित कर सकती हैं बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ा सकती हैं।