Begin typing your search...

क्या होती है 'टेस्टिकल ब्रा', पुरुषों के लिए कितनी फायदेमंद, FAQ से जानें कैसे देती है सपोर्ट और क्या खरीदना सही?

पुरुषों के लिए बनाई गई 'टेस्टिकल ब्रा' एक खास तरह का सपोर्टिव अंडरगारमेंट है, जिसे टेस्टिकल्स को आराम और एक्सट्रा सहारा देने के लिए डिजाइन किया गया है.

क्या होती है टेस्टिकल ब्रा, पुरुषों के लिए कितनी फायदेमंद, FAQ से जानें कैसे देती है सपोर्ट और क्या खरीदना सही?
X
( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत1 Mins Read

Updated on: 26 Jun 2026 6:04 PM IST

पुरुषों के लिए बनाए गए नए तरह के अंडरगारमेंट्स में 'टेस्टिकल ब्रा' इन दिनों काफी चर्चा में है. नाम सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन इसे टेस्टिकल्स (अंडकोष) को एक्सट्रा सपोर्ट और आराम देने के मकसद से डिजाइन किया गया है. खासकर लंबे समय तक बैठने, एक्सरसाइज करने या अधिक फिजिकल एक्टिविटी के दौरान यह पहनना फायदेमंद है.

यह अंडरवियर ब्रिदेबल कपड़े से बनाया जाता है. हालांकि, क्या यह असल में फायदेमंद है, किन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है और क्या हर पुरुष को इसे खरीदना चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब जानना जरूरी है.

टेस्टिकल ब्रा पुरुषों के लिए बनाया गया एक खास तरह का सपोर्टिव अंडरगारमेंट है. इसमें आगे की तरफ एक स्पेशल पाउच होता है, जो टेस्टिकल्स को सहारा देने में मदद करता है.

नॉर्मल अंडरवियर सिर्फ शरीर को ढकने का काम करता है, जबकि टेस्टिकल ब्रा में टेस्टिकल्स को एक्सट्रा सपोर्ट देने के लिए अलग डिजाइन और पाउच दिया जाता है, जिससे उनका हिलना-डुलना कम हो सकता है.

यह टेस्टिकल्स को हल्का सहारा देकर उन्हें स्टेबल रखने में मदद करती है. इससे दौड़ने, जिम करने या लंबे समय तक बैठने के दौरान होने वाली परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है.

अंडरवियर को आमतौर पर नमी सोखने वाले, हवा पास होने वाले और मुलायम कपड़ों से बनाया जाता है. इसमें आरामदायक फिट के लिए इलास्टिक बैंड का भी इस्तेमाल किया जाता है.

कई कंपनियां दावा करती हैं कि इसे रोजाना पहना जा सकता है. खासकर लंबे समय तक बैठने, यात्रा करने, खेलकूद या वर्कआउट के दौरान यह कंफर्टेबल महसूस हो सकती है.

जो लोग रोजाना जिम करते हैं, खेलकूद में हिस्सा लेते हैं, लंबे समय तक ऑफिस में बैठते हैं या ट्रैवल करते हैं, उनके लिए यह अतिरिक्त सपोर्ट देने वाला ऑप्शन हो सकती है.

यह पूरी तरह व्यक्ति की जरूरत, आराम और पसंद पर डिपेंड करता है. अगर नॉर्मल अंडरवियर में कोई परेशानी नहीं है, तो इसे पहनना जरूरी नहीं है.

अगला लेख