Begin typing your search...

शाम की चाय देर से पीते हैं तो हो सकते हैं ये नुकसान

अधिकांश घरों में सुबह और शाम की चाय पीने का नियम होता है। हालांकि, शाम को अगर आप देर से चाय पीते हैं, तो इसका आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जानिए, देर शाम चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

शाम की चाय देर से पीते हैं तो हो सकते हैं ये नुकसान
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 26 Oct 2024 1:00 PM IST

भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। कई लोग दिन में कई बार चाय पीते हैं। कुछ लोगों के लिए तो कोई भी काम शुरू करने से पहले चाय लेकर बैठना जरूरी होता है। अधिकांश घरों में सुबह और शाम की चाय पीने का नियम होता है। हालांकि, शाम को अगर आप देर से चाय पीते हैं, तो इसका आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जानिए, देर शाम चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

पेट में गैस और ऐंठन

चाय पीने से कुछ लोगों को पेट में गैस और ऐंठन की समस्या हो सकती है, विशेषकर यदि वे दूध वाली चाय पसंद करते हैं। शाम में चाय का सेवन करने से यह समस्या और बढ़ सकती है, जिससे आपको असहजता का सामना करना पड़ सकता है।

नींद में खलल

शाम में चाय पीने का सबसे बड़ा नुकसान है कि इससे नींद नहीं आती है। दरअसल, चाय में कैफीन होता है, जो एक उत्तेजक है। यदि आप सोने से पहले चाय पीते हैं, तो यह आपके स्लीपिंग साइकिल को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में परेशानी हो सकती है।

तेज हार्ट बीट

चाय में मौजूद कैफीन हार्ट बीट को बढ़ा सकता है। यदि आप रात को चाय पीते हैं, आपको बेचैनी या घबराहट महसूस हो सकती है। यह स्थिति उन लोगों के लिए विशेष रूप से चिंता का विषय हो सकती है जिन्हें हार्ट संबंधी समस्याएं हैं।

डिहाइड्रेशन

चाय एक नेचुरल मूत्रवर्धक है, जो शरीर से पानी को बाहर निकालता है। ऐसे में शाम के वक्त चाय पीने से आप डिहाइड्रेड हो सकते हैं। और यदि आपके शरीर में पर्याप्त पानी नहीं है, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे सिरदर्द, थकान और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई।

ऐसिडिटी

शाम में चाय पीने के बाद पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, चाय पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाती है। जिससे पेट में गड़बड़ी होती है, और नींद में खलल पड़ता है।

अगला लेख