अब तक नहीं पी अनार की चाय, तो जान लें इसके बेजोड़ फायदे
अनार एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि बेहद पौष्टिक भी होता है। अनार के जूस के सेवन के तो कई फायदे होते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अनार का छिलका भी बेहद फायदेमंद होता है।

अनार एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि बेहद पौष्टिक भी होता है। अनार के जूस के सेवन के तो कई फायदे होते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अनार का छिलका भी बेहद फायदेमंद होता है। आप इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। आपको बताते हैं अनार के छिलकों के फायदे के बारे में।
अनार के छिलके के फायदे
इम्यूनिटी- अनार के छिलकों में विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस चाय को पीने से आप सीजनल बीमारियों से बचते हैं। अनार में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
हार्ट हेल्थ- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार के छिलके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अनार के छिलकों का इस्तेमाल कर कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
अल्जाइमर- अनार के छिलकों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बुढ़ापे में होने वाली बीमारी अल्जाइमर के खतरे को कम करते हैं। कई स्टडीज में ये पाया गया है कि अनार के छिलकों में एंटी-न्यूरोडीजेनेरेटिव तत्व होते हैं जो अल्जाइमर जैसी समस्याओं के रिस्क को कम करते हैं।
वेट लॉस- वेट लॉस करने में अनार के छिलके की चाय फायदेमंद होती है। मोटापे से परेशान लोगों को दिन में एक बार अनार के छिलकों की चाय जरूर पीनी चाहिए। इस चाय को पीने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है।
ऐसे बनाएं चाय
चाय बनाने के लिए अनार के छिलके लें और साफ पानी से धो लें। अब छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अनार के छिलकों को धूप मेंसुखा दें। जब छिलके सूख जाएं तो कूटकर पाउडर बना लें। इसे किसी डब्बे में भर लें। अब चाय बनाते वक्त अनार के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें। अब इसमें शहद और नींबू का रस मिला दें। इसे छान लें और चाय की तरह गर्मागरम पी लें।