Begin typing your search...

कोरोना जाते ही छूट गई हाथ धोने की आदत तो संभल जाएं, हो सकती हैं ये बीमारियां

कोरोना काल ने हर किसी को हाथ धोने का महत्व को समझा दिया था। उन दिनों हर किसी को बार-बार हाथ धोने की आदत थी। हालांकि, महामारी के जाते ही कई लोग पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं हाथ धोने के नजरअंदाज करने लगे हैं।

कोरोना जाते ही छूट गई हाथ धोने की आदत तो संभल जाएं, हो सकती हैं ये बीमारियां
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 15 Oct 2024 6:01 PM IST

कोरोना काल ने हर किसी को हाथ धोने का महत्व को समझा दिया था। उन दिनों हर किसी को बार-बार हाथ धोने की आदत थी। हालांकि, महामारी के जाते ही कई लोग पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं हाथ धोने के नजरअंदाज करने लगे हैं। हाथ धोना एक स्वस्थ आदत है, जो सिर्फ कोरोना ही नहीं, बल्कि आपको कई खतरनाक बीमारियों से बचा सकती है। आपको बताते हैं कि ठीक से हाथ न धोने से आपको किन-किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

आंखों पर गंदे हाथ लगाने कई तरह की बीमारी हो सकती हैं। ऐसे कई रिसर्च सामने आए हैं जिसमें पाया गया है कि दूरगामी नेत्र रोग से बचने के लिए आपको हाथों की सफाई का ख्याल रखना जरूरी है। खासतौर से आंखों से पानी आना, आंखें लाल होना और ट्रेकोमा जैसे संक्रमण जो अंधेपन का कारण है हाथ न धोने से फैल सकता है।

हाथ ठीक से न धोने के कारण पेट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से आपको आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। डायरिया, हैजा या टाइफाइड जैसी बीमारियां भी साफ-सफाई में बरती गई लापरवाही के कारण होती हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि साबुन से हाथ धोने से दस्त के सभी 10 में से 4 मामलों को रोका जा सकता है।

अगर आपको किसी तरह का कोई घाव, चोट या इंफेक्शन हो रखा है तो स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया इसे गंभीर बना सकते हैं। ये बैक्टीरिया स्किन और नाक में अक्सर पाए जाते हैं। जो खुले घाव में मिलने से संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसलिए हाथों को साफ रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

हाथ नहीं धोने से सर्दी जुकाम जैसा इंफेक्शन फैल सकता है। अगर किसी व्यक्ति ने मुंह और नाक पर हाथ लगाए हैं और फिर उसी हाथ से किसी दूसरे को छू लिया या किसी सामान को छू लिया तो आपको भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।


अगला लेख