फिर चुराया Dia Mirza ने दिल, 29 हजार की शिफॉन साड़ी में लगीं गजब की हसीन, ऐसे करें ये लुक रिक्रिएट
दीया मिर्जा ने एक बार फिर अपने सादगी भरे लेकिन बेहद स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया है. ₹29,100 की खूबसूरत शिफॉन साड़ी में उनका रॉयल लुक देखते ही बन रहा था.
शिफॉन साड़ी पहन Dia Mirza लगीं बला की खूबसूरत
दीया मिर्जा एक बार फिर अपने बेहद खूबसूरत और एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक से सुर्खियां बटोर रही हैं. 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने ₹29,100 की फेनल गोल्ड शिफॉन साड़ी पहनकर साबित कर दिया कि सादगी में भी रॉयल और स्टाइलिश दिखा जा सकता है. उनका यह लुक बेहद ग्रेसफुल और क्लासी नजर आया, जिसने फैशन लवर्स का दिल जीत लिया.
साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए. अगर आप शादी, रोका, फेस्टिवल या किसी फैमिली फंक्शन में बिना ज्यादा तामझाम के सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो दीया मिर्जा का यह लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकता है.
दीया मिर्जा ने क्या पहना?
instagram-@diamirzaofficial
instagram-@diamirzaofficial
दीया ने Shanti Banaras की Fennel Gold Chiffon Saree पहनी है, जिसकी कीमत ₹29,100 बताई गई है. हल्के फेनल गोल्ड (पीला-हरा) रंग की इस शिफॉन साड़ी पर सुनहरे बूटे और खूबसूरत बॉर्डर इसे बेहद रिच लुक देते हैं. साड़ी का फ्लो और ड्रेपिंग उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहा है.
ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
instagram-@diamirzaofficial
instagram-@diamirzaofficial
दीया ने अपने लुक को भारी ज्वेलरी से नहीं बल्कि Golecha Jewels की मिनिमल डायमंड और ग्रीन स्टोन ज्वेलरी से पूरा किया. उन्होंने एक खूबसूरत चोकर नेकलेस, छोटे स्टड ईयररिंग्स और एक स्टेटमेंट रिंग पहनी. कम ज्वेलरी होने के बावजूद पूरा लुक बेहद रॉयल और बैलेंस्ड नजर आ रहा है.
मेकअप और हेयरस्टाइल?
instagram-@diamirzaofficial
instagram-@diamirzaofficial
दीया ने सॉफ्ट ग्लोइंग बेस, न्यूड लिपस्टिक, हल्का ब्लश और आंखों पर विंग्ड आईलाइनर के साथ अपना मेकअप रखा. उनकी स्किन का नैचुरल ग्लो पूरे लुक को फ्रेश बना रहा है. वहीं बालों को उन्होंने लो बन में स्टाइल किया, जो ट्रेडिशनल साड़ी के साथ पूरी तरह मैच कर रहा है.
कैसे करें यह लुक रिक्रिएट?
instagram-@diamirzaofficial
instagram-@diamirzaofficial
इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए हल्के रंग की शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी चुनें. उसके साथ मिनिमल चोकर, छोटे ईयररिंग्स और न्यूड मेकअप रखें. बालों का साफ-सुथरा लो बन बनाएं और हाई हील्स या गोल्डन सैंडल्स पहनें. इससे आपका लुक भी दीया की तरह एलिगेंट, सॉफ्ट और बेहद क्लासी नजर आएगा.




