रिश्तों में फिर लौट आएगा प्यार! जानिए क्या है 7-7-7 Rule, जिसे कपल्स बना रहे हैं रिलेशनशिप का सीक्रेट मंत्र
7-7-7 Rule एक आसान रिलेशनशिप फॉर्मूला है, जिसमें हर 7 दिन डेट, हर 7 हफ्ते नाइट आउट और हर 7 महीने रोमांटिक ट्रिप प्लान करने की सलाह दी जाती है. इसका मकसद पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाना है.
भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता वर्कलोड और मोबाइल-स्क्रीन पर बीतता समय रिश्तों की गर्माहट को धीरे-धीरे कम कर रहा है. ऐसे में कई कपल्स शिकायत करते हैं कि उनके बीच पहले जैसा प्यार, रोमांस और अपनापन नहीं रहा. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार होना काफी नहीं, बल्कि समय, समझदारी और लगातार की गई छोटी-छोटी कोशिशें भी बेहद जरूरी होती हैं.
यही वजह है कि आजकल 7-7-7 Rule तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खासकर Gen Z कपल्स इस रिलेशनशिप फॉर्मूले को अपनाकर अपने रिश्ते में दोबारा स्पार्क, इमोशनल कनेक्शन और रोमांस लाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर 7-7-7 Rule क्या है और इसे फॉलो करके रिश्ते को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, तो आइए विस्तार से समझते हैं...
क्या है 7-7-7 Rule?
- हर सात दिन में एक डेट जरूर प्लान करें
- हर सात हफ्ते में एक नाइट आउटिंग भी करें
- हर सात महीने में एक रोमांटिक ट्रिप पर जरूर जाएं
हर सात दिन में एक डेट जरूर करें प्लान
हर सात दिन में एक डेट का मतलब ये हुआ की आप अपनी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हफ्ते में एक दिन उसे बाहर डिनर पे या घूमने के बहाने ले कर जरूर जाए. इससे आपकी पार्टनर भी खुश रहेगी और दोनों के बीच में आपसी लड़ाइयां या मनमुटाव कम हो जाएंगे. अगर आप भी अपनी पार्टनर के लिए कुछ करना चाहते है तो इस नियम को जरूर अपनाए.
हर सात हफ्ते में नाइट आउटिंग भी करें
अपने रिश्ते को मजबूत बनाये रखने के लिए ये भी बहुत जरूरी है की आप अपने पार्टनर को हर सात हफ्ते में एक बार उससे नाइट आउट पर लेकर जरूर जाए इससे कपल एक दूसरे को बेहतर से समझ पाएंगे. इसी के साथ उसे डिनर कराये और अकेले टाइम स्पेंट करें जिससे वो खुद को स्पेशल फील करें.
सात महीने में एक रोमांटिक ट्रिप पर जरूर जाएं
हर सात महीने में आप एक रोमांटिक ट्रिप प्लान करे और कोशिश करे की वो ट्रिप सरप्राइज ट्रिप हो ताकि आपकी पार्टनर को और भी अच्छा फील हो.




