Begin typing your search...
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल Creamy Chilli Garlic Spaghetti, हर बाइट में मिलेगा लाजवाब स्वाद: देखें स्टेप बाई स्टेप रेसेपी
अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और फ्लेवरफुल पास्ता बनाना चाहते हैं, तो क्रीमी चिली गार्लिक स्पेगेटी एक बेहतरीन विकल्प है. बटर, लहसुन और फ्रेश क्रीम के साथ आप मिनटों में इसे बना सकते हैं.
( Image Source:
AI GENERATED IMAGE-ChatGPT )
Creamy Chilli Garlic Spaghetti Pasta: अगर आप रोज़-रोज़ एक जैसे पास्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जिसमें क्रीमी टेक्सचर के साथ चिली और गार्लिक का तीखा स्वाद भी हो, तो क्रीमी चिली गार्लिक स्पेगेटी आपके लिए परफेक्ट रेसिपी हो सकती है. इस डिश में बटर, गार्लिक, फ्रेश क्रीम और पार्मेज़ान चीज़ का रिच फ्लेवर मिलता है, जो हर बाइट को बेहद स्वादिष्ट बना देता है.
खास बात यह है कि यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और इसके लिए किसी जटिल सामग्री की जरूरत नहीं होती. हल्की तीखी, क्रीमी और रेस्टोरेंट-स्टाइल यह स्पेगेटी वीकेंड लंच, डिनर या किसी खास मौके पर सर्व करने के लिए शानदार विकल्प है.
प्वाइंट्स में जानें क्रीमी चिली गार्लिक स्पेगेटी बनाने की Recipe:
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें और उसमें पर्याप्त नमक डालें, ताकि पानी हल्का नमकीन लगे.
- अब 200 ग्राम स्पेगेटी डालकर उसे अल डेंटे (Al Dente) होने तक उबाल लें.
- स्पेगेटी को छानने से पहले थोड़ा पास्ता वॉटर अलग निकालकर रख लें. यह बाद में सॉस बनाने में काम आएगा.
- एक पैन में 2 बड़े चम्मच बटर और 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल गर्म करें.
- इसमें 1 मध्यम आकार का पतला कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सौटे करें.
- अब 8-10 बारीक कटे हुए लहसुन की कलियां डालें और प्याज के साथ हल्का नरम होने तक पकाएं.
- इसके बाद स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, चिली ऑयल, आधा चम्मच काली मिर्च और 1 चम्मच इटैलियन हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- ब 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस और ¾ कप फ्रेश क्रीम डालें.
- सॉस को स्मूद बनाने के लिए थोड़ा-सा पास्ता वॉटर मिलाएं और अच्छे से चलाएं.
- इसमें ¼ कप पार्मेज़ान चीज़ डालकर मिलाएं, जब तक सॉस क्रीमी और गाढ़ा न हो जाए.
- अगर सॉस ज्यादा गाढ़ा लगे तो जरूरत के अनुसार थोड़ा और पास्ता वॉटर मिला सकते हैं.
- अब उबली हुई स्पेगेटी को सीधे सॉस में डाल दें.
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ फ्रेश पार्सले डालें और अच्छी तरह टॉस करें, ताकि हर स्पेगेटी पर सॉस की कोटिंग हो जाए.
- आखिर में ऊपर से चिली ऑयल और थोड़ा फ्रेश पार्सले डालकर गार्निश करें.
- आपकी स्वादिष्ट क्रीमी चिली गार्लिक स्पेगेटी सर्व करने के लिए तैयार है.
किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है?
- स्पेगेटी – 200 ग्राम
- बटर – 2 बड़े चम्मच
- ऑलिव ऑयल – 1 बड़ा चम्मच
- प्याज (स्लाइस किया हुआ) – 1 मध्यम
- लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 8-10 कलियां
- नमक – स्वादानुसार
- चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
- काली मिर्च – ½ चम्मच
- इटैलियन हर्ब्स – 1 चम्मच
- सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
- फ्रेश क्रीम – ¾ कप
- पास्ता वॉटर – आवश्यकता अनुसार
- पार्मेज़ान चीज़ – ¼ कप
- फ्रेश पार्सले (कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच
- चिली ऑयल – गार्निशिंग के लिए




