स्टार फिश मिनी ड्रेस, खुले बाल और कातिलाना अंदाज, 47 हजार के आउटफिट में Kriti Sanon ने ढाया कहर
कृति सेनन ने Cocktail 2 के प्रमोशन में अपने स्टाइलिश अंदाज से एक बार फिर फैशन गोल्स दे दिए हैं. करीब 47 हजार रुपये की कोरल रंग की स्टार फिश मिनी ड्रेस में कृति का कॉन्फिडेंस और एलिगेंस दोनों ही साफ नजर आ रहा था.
मिनी ड्रेस में Kriti Sanon का कातिलाना अंदाज|
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं. Cocktail 2 के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कोरल रंग की स्टार फिश मिनी ड्रेस पहनकर ऐसा ग्लैमरस अंदाज दिखाया कि हर किसी की नजरें उन पर ही ठहर गईं. करीब 47 हजार रुपये की इस स्टाइलिश ड्रेस में कृति बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आईं.
खुले वेवी बाल, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और अट्रैक्टिव एक्सेसरीज ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया. कृति ने बिना ज्यादा तामझाम के अपने फैशन गेम से साबित कर दिया कि एलिगेंस ही असली स्टाइल है. सोशल मीडिया पर भी उनका यह लुक खूब पसंद किया जा रहा है.
कोरल मिनी ड्रेस की कीमत क्या?
instagram-@kritisanon
इस प्रमोशनल इवेंट के लिए कृति सेनन ने Leslie Amon ब्रांड की Starfish Mini Dress in Coral पहनी थी. कोरल शेड की यह बॉडी-फिटेड मिनी ड्रेस उन पर बेहद जंच रही थी. ड्रेस पर स्टारफिश से इंस्पायर्ड डिटेलिंग की गई थी, जिसने आउटफिट को यूनिक और समर-फ्रेंडली टच दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत करीब 47,342 रुपये है. कृति ने अपने आउटफिट के साथ Saint G World ब्रांड की Zuri Multi Stone Embellished Sandals कैरी की थीं. स्टोन डिटेलिंग वाली ये सैंडल्स उनके पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थीं. इन सैंडल्स की कीमत करीब 5,250 रुपये है.
कैसा था मेकअप?
instagram-@kritisanon
मेकअप की बात करें तो कृति ने फ्रेश और ग्लोइंग लुक चुना. उनके चेहरे पर नैचुरल बेस, हल्का ब्लश, न्यूड लिप शेड और सॉफ्ट आई मेकअप देखने को मिला. अच्छी तरह डिफाइन की गई आईब्रो और चमकती स्किन उनके लुक में चार चांद लगा रही थी.
हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती
instagram-@kritisanon
कृति ने हेयरस्टाइल काफी सिंपल रखा. उन्होंने अपने लंबे बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला छोड़ा था. साइड पार्टिंग वाला यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा था. वहीं गोल्डन ईयररिंग्स, ब्रेसलेट्स और रिंग्स ने उनके लुक को परफेक्ट फिनिशिंग टच दिया.




