Begin typing your search...

30 के बाद महिलाएं खाने में शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी कैल्शियम की कमी

महिलाओं में 30 की उम्र के बाद कैल्शियम की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बोन डेनसिटी कम होती है, और हड्डियों की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में 30 की उम्र में बाद कैल्शियम की पूर्ति का खास ख्याल रखना चाहिए।

30 के बाद महिलाएं खाने में शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी कैल्शियम की कमी
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 21 Oct 2024 10:00 PM IST

महिलाओं में 30 की उम्र के बाद कैल्शियम की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बोन डेनसिटी कम होती है, और हड्डियों की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में 30 की उम्र में बाद कैल्शियम की पूर्ति का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जो कैल्शियम रिच होते हैं और शरीर में कैल्शियम की मात्रा ठीक रखने में मदद कर सकते हैं।

अंजीर

अंजीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो बोन हेल्थ के लिए इसे फायदेमंद बनाता है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

ब्रोकली

ब्रोकली कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। इसलिए रोजाना सलाद या स्मूदी में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कॉपर पाया जाता है, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं।

बादाम

रोजाना थोड़े-से बादाम खाने से भी शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। हालांकि, इसमें काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी भी मौजूद होती है, इसिलए इसे बिल्कुल सीमित मात्रा में ही खाएं।

शकरकंद

शकरकंद कैल्शियम से भरपूर होने के साथ-साथ फॉस्फोरस का भी बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, जो बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है, जिस वजह से इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता।

अगला लेख