Begin typing your search...

चेहरे से लेकर पेट तक की समस्याओं को दूर करेंगी रसोई की ये 2 चीज

सरसों का तेल और हींग ये दोनों ही हमारी रसोई का अहम हिस्सा हैं। दोनों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में तो होता ही है, इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं।

चेहरे से लेकर पेट तक की समस्याओं को दूर करेंगी रसोई की ये 2 चीज
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 13 Oct 2024 2:00 PM IST

सरसों का तेल और हींग ये दोनों ही हमारी रसोई का अहम हिस्सा हैं। दोनों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में तो होता ही है, इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। सरसों का तेल और हींग दोनों को ही आयुर्वेद में महत्वपूर्ण माना जाता है।

सरसों के तेल में विटामिन ई, प्रोटीन, मिनरल्स, ओमेगा-3 6 फैटी एसिड होते हैं। वहीं, हींग में एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटी-वायरस, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इन दोनों को मिलाकर लगाने के कई फायदे हो सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं सरसों तेल और हींग के को अलग-अलग तरीके से लगाने के फायदे।

हींग और सरसों तेल के फायदे

अगर आप पेट में इस मिक्सचर को लगाते हैं तो फिर ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखेगा। यह ब्लोटिंग, कब्ज, अपच और परेशानी को कम कर सकते हैं। बस आप इसे कुछ देर पेट पर लगाकर छोड़ दीजिए।

चेहरे पर लगाने के फायदे

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। बाजार में उपलब्ध महंगे प्रोडक्ट से लेकर कई घरेलू नुस्खे तक आजमाए जाते हैं। अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं, तो इस मिक्सचर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सरसों के तेल में चुटकीभर हींग मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। यह आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करेगा। इन दोनों का मिश्रण स्किन संबंधी परेशानियों को कम करेगा और चेहरे पर ग्लो बनाए रखेगा।

नाभि पर लगाने के फायदे

आप इसे नाभि पर लगाती हैं तो इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होगा। बस आप इसे रात भर लगाकर छोड़ दीजिए। इससे आपके डाइजेशन में भी मदद मिलेगी और ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

बाल में लगाने के फायदे

आप इस मिश्रण को बाल में लगाकर अप्लाई करते हैं, तो इससे चमक और मजबूती दोनों ही बनी रहेगी। यह डैंड्रफ, बालों में होने वाली खुजली और स्कैल्प संक्रमण को कम कर सकता है। आप सप्ताह में 1 बार अप्लाई कर सकती हैं।

पीरियड पेन करे कम

वहीं, आप पेट दर्द, ऐंठन कम करने के लिए हींग और सरसों तेल के मिश्रण को पेट के निचले हिस्से पर लगाएं। यह आपके पेट से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर कर सकता है।

अगला लेख