Begin typing your search...

1.48 लाख के ब्लू गाउन में बला की खूबसूरत लगीं Ananya Panday, डैंगलर्स ने चुराई लाइमलाइट

अनन्या पांडे का लेटेस्ट फैशन लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. रॉयल ब्लू रंग के डिजाइनर गाउन में उनका एलिगेंट अंदाज और सटल स्टाइल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

Ananya Panday
X
( Image Source:  X-@TwitBackSocial )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 31 July 2026 3:34 PM IST

अनन्या पांडे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइलिश दिखने के लिए सिर्फ महंगे कपड़े ही नहीं, बल्कि सही स्टाइलिंग भी मायने रखती है. हाल ही में एक इवेंट में वह रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर पहुंचीं, जहां उनका एलिगेंट और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.

करीब ₹1.48 लाख की कीमत वाले इस डिजाइनर गाउन के साथ अनन्या ने बेहद सटल मेकअप, खुले वेवी बाल और खूबसूरत डैंगलर्स पहने, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए. उन्होंने भारी एक्सेसरीज की जगह मिनिमल स्टाइल चुना, जिससे उनका आउटफिट और भी निखरकर सामने आया. अगर आप किसी पार्टी या इवनिंग इवेंट के लिए फैशन इंस्पिरेशन ढूंढ रहे हैं, तो अनन्या का यह लुक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

अनन्या पांडे ने क्या पहना?

अनन्या पांडे ने मशहूर डिजाइनर Gauri & Nainika का स्ट्रक्चर्ड ड्रेप्ड कॉलम गाउन पहना. रॉयल ब्लू रंग का यह ऑफ-शोल्डर गाउन उनकी पर्सनैलिटी पर खूब जच रहा था. गाउन के पीछे दिया गया लंबा ड्रेप और बड़ा बो (Bow) इसे और भी खास बना रहा था. इसकी फिटिंग ने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और आकर्षक बनाया. बताया जा रहा है कि इस खूबसूरत गाउन की कीमत करीब 1,48,000 रुपये है.

ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

instagram-@thefashiondecodeofficial

अनन्या ने अपने आउटफिट के साथ भारी ज्वेलरी की जगह मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं. उन्होंने Radhika Agrawal Studio के Tuhina Danglers पहने, जिनकी कीमत लगभग 8,000 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा उन्होंने हाथ में हल्का-सा ब्रेसलेट और रिंग पहनकर अपने लुक को सटल और एलिगेंट रखा.

हील्स ने दिया स्टाइलिश फिनिशिंग टच

instagram-@thefashiondecodeofficial

अपने लुक को पूरा करने के लिए अनन्या ने Christian Louboutin की Follies Strass Pumps पहनीं. न्यूड शेड की हाई हील्स उनके ब्लू गाउन के साथ शानदार लग रही थीं और पूरे लुक को प्रीमियम फिनिश दे रही थीं.

मेकअप और हेयरस्टाइल भी रहा शानदार

instagram-@thefashiondecodeofficial

अनन्या ने इस लुक के साथ सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप चुना. न्यूड बेस, हल्का ब्लश, शार्प आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक ने उनकी प्राकृतिक खूबसूरती को और निखार दिया. वहीं बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा, जिससे उनका लुक और भी ग्रेसफुल नजर आया.

क्यों खास है अनन्या का यह लुक?

अनन्या पांडे का यह पूरा लुक इस बात का शानदार उदाहरण है कि बिना जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज या भारी मेकअप के भी बेहद स्टाइलिश दिखा जा सकता है. रॉयल ब्लू गाउन, मिनिमल ज्वेलरी, सॉफ्ट मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल का यह कॉम्बिनेशन उन्हें बेहद ग्लैमरस, क्लासी और आकर्षक बना रहा है. पार्टी या इवनिंग इवेंट के लिए उनका यह फैशन लुक आसानी से स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकता है.

अगला लेख