Begin typing your search...

ग्रीन बनारसी स्कर्ट सेट में Alia Bhatt ने गिराई हुस्न की बिजलियां, इतना है महंगा, कहां से खरीदें सेम आउटफिट

अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल अंदाज खूब चर्चा में रहा. उन्होंने हैवी लेकिन बेहद एलिगेंट लुक चुना, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Alia bhatt
X

आलिया भट्ट का स्कर्ट लुक वायरल

( Image Source:  x-@Aliasnation )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 8 July 2026 6:01 PM IST

अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल अंदाज खूब चर्चा में रहा. उन्होंने हैवी लेकिन बेहद एलिगेंट लुक चुना, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ग्रीन और गोल्ड कॉम्बिनेशन वाले इस स्कर्ट सेट में आलिया ने मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया, जिसकी कीमत 1.30 लाख रुपये है.

गोल्डन जरी वर्क, बनारसी सिल्क फैब्रिक और क्लासिक ग्रीन शेड वाला यह आउटफिट शादी और फेस्टिव सीजन के लिए शानदार ऑप्शन है. अगर आपको भी आलिया का यह लुक पसंद आया है, तो ऐसा स्कर्ट सेट Anita Dongre के ऑफिशियल स्टोर और वेबसाइट के अलावा चुनिंदा लग्जरी डिजाइनर बुटीक पर भी मिल सकता है.

कितनी है आलिया के स्कर्ट सेट की कीमत?

आलिया ने फैशन डिजाइनर Anita Dongre का मसारा हाथ से बुना बनारसी सिल्क स्कर्ट सेट पहना था. इस खूबसूरत स्कर्ट सेट की कीमत करीब ₹1,30,000 है. यह आउटफिट ट्रेडिशनल बनारसी सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो इसे रॉयल और क्लासी लुक देता है.

कैसा है स्कर्ट सेट का डिजाइन?

x-@Aliasnation

आलिया के आउटफिट में डीप ग्रीन रंग का बनारसी सिल्क स्कर्ट सेट देखने को मिला. पूरे लहंगे और ब्लाउज पर गोल्डन जरी से खूबसूरत फ्लोरल और पक्षियों के मोटिफ बने हैं, जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं. स्लीवलेस स्कूप-नेक ब्लाउज के साथ फ्लोई स्कर्ट और मैचिंग प्लेन ग्रीन दुपट्टा इस लुक को और भी एलिगेंट बना रहा है. भारी कढ़ाई होने के बावजूद पूरा आउटफिट काफी बैलेंस और ग्रेसफुल नजर आता है.

मेकअप और ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

x-@Aliasnation

आलिया ने अपने आउटफिट के साथ न्यूड बेस मेकअप, हल्का काजल, सॉफ्ट ब्राउन आई मेकअप, न्यूड लिप शेड और छोटी-सी ग्रीन बिंदी लगाई. उन्होंने बालों को सॉफ्ट वेवी लुक में खुला रखा. एक्सेसरीज़ की बात करें तो उन्होंने बड़े गोल्डन झुमके, एक स्टेटमेंट रिंग और बाकी ज्वेलरी को मिनिमल रखा, जिससे पूरा फोकस उनके आउटफिट पर बना रहा.

कहां मिल सकता है सेम आउटफिट?

अगर आपको आलिया जैसा यह स्कर्ट सेट पसंद आया है, तो इसे Anita Dongre के स्टोर और वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इसके अलावा कई मल्टी-डिजाइनर बुटीक और लग्जरी एथनिक स्टोर्स पर इसी तरह के बनारसी सिल्क स्कर्ट सेट और ग्रीन-गोल्ड कॉम्बिनेशन वाले डिजाइन मिल जाएंगे. कम बजट में भी स्थानीय डिजाइनर बुटीक या कस्टम टेलरिंग के जरिए इस लुक से मिलता-जुलता आउटफिट तैयार कराया जा सकता है.

अगला लेख