Rakhi Ad में लहंगे के साथ ब्रालेट पहन ट्रोल हुईं थीं Kriti Sanon, अब गणेश चतुर्थी पर क्या पहना, यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शन
रक्षाबंधन ऐड के बोल्ड लुक पर ट्रोलिंग के बाद गणेश चतुर्थी पर एक्ट्रेस का अंदाज पूरी तरह बदला नजर आया. इस बार साड़ी में दिखीं तो एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'बैकलैश बुरा रिएक्शन हुआ कि वह साड़ी पहन ली.'
रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी ऐड में मॉडर्न अंदाज में नजर आईं कृति सेनन को उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. ऐड में उन्होंने लहंगे के साथ ब्रालेट स्टाइल की चोली और ऊपर हल्का ट्रांसपेरेंट श्रग पहना था. इस लुक को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए. बाद में ज्वेलरी ब्रांड ने यह ऐड हटा दिया.
अब गणेश चतुर्थी के मौके पर कृति का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला है. एक्ट्रेस ने गहरे नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी. इसके साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज, चोकर, ईयररिंग्स और हाथों में कंगन पहने. कृति के इस ट्रेडिशनल लुक पर भी यूजर्स ने कमेंट किए, जिनमें किसी ने तंज कसते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह गणेश उत्सव पर बिकिनी पहनेंगी, तो एक अन्य यूजर ने धार्मिक कार्यक्रम में उनके शामिल होने को लेकर सवाल खड़ा किया.'
गणेश उत्सव पर कृति सेनन ने क्या पहना?
instagram-@kritisanon
instagram-@kritisanon
कृति सेनन ने गणेश उत्सव पर गहरे नीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर छोटे-छोटे ज्योमेट्रिक डिजाइन बने हुए हैं. साड़ी के पूरे किनारे पर सिल्वर रंग का चौड़ा बॉर्डर दिया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है. नीले और सिल्वर का यह कॉम्बिनेशन काफी रॉयल दिखाई दे रहा है. साड़ी का फैब्रिक हल्का और फ्लोई नजर आ रहा है, जिसकी वजह से ड्रेपिंग भी काफी ग्रेसफुल लग रही है. पल्लू को एक्ट्रेस ने कंधे पर करीने से रखा है, जिससे बॉर्डर और डिजाइन दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं.
स्लीवलेस ब्लाउज ने दिया मॉडर्न टच
instagram-@kritisanon
instagram-@kritisanon
साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग नीले रंग का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है. ब्लाउज पर छोटे-छोटे सिल्वर डॉट्स जैसे डिजाइन हैं, जबकि नेकलाइन और कंधे के आसपास सिल्वर वर्क इसे खास बना रहा है. इस तरह ट्रेडिशनल साड़ी के साथ मॉडर्न कट वाला ब्लाउज लुक को बिल्कुल बोरिंग नहीं बनने देता. अगर आप भी त्योहार पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं.
यूजर के रिक्शन्स
कृति सेनन की इस पोस्ट भी फैंस ने जमकर कमेंट किया. जहां एक यूजर ने लिखा 'मैं अंधभक्तों से पूछना चाहता हूं कि क्या अब वह किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लायक हैं या नहीं.' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया 'तुमने अभी बिकिनी क्यों नहीं पहनी?' अन्य यूजर ने लिखा 'बैकलैश बुरा रिएक्शन हुआ कि कृति ने साड़ी पहन ली.'
ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
instagram-@kritisanon
instagram-@kritisanon
ज्वेलरी की बात करें तो एक्ट्रेस ने गले में सिल्वर टोन का खूबसूरत चोकर पहना है. इसके साथ कानों में छोटे झुमके और हाथों में ब्रेसलेट व चूड़ियां नजर आ रही हैं. ज्वेलरी का सेलेक्शन काफी बैलेंस रखा गया है. भारी हार या बहुत ज्यादा गहनों की जगह कुछ चुनिंदा पीसेज पहनकर पूरे लुक को क्लासी बनाया गया है.
सटल मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल
मेकअप को भी ज्यादा हैवी नहीं रखा गया है. आंखों को डिफाइन करने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल नजर आता है, जबकि चेहरे पर सॉफ्ट बेस, हल्का ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड लुक को नेचुरल रखता है. हेयरस्टाइल की बात करें तो बालों को बीच से मांग निकालकर पीछे की ओर सलीके से बांधा गया है. यह हेयरस्टाइल चेहरे और ज्वेलरी दोनों को अच्छी तरह हाईलाइट करता है. कुल मिलाकर, यह लुक गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार के लिए ट्रेडिशनल और स्टाइलिश अंदाज का बढ़िया मेल है.




