जानिए एक्सरसाइज करने के कितनी देर बाद पानी पीना है सुरक्षित
स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती सजगता के बीच आजकल कई लोग जिम में वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा वे घर पर भी कड़ा व्यायाम करते हैं।

स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती सजगता के बीच आजकल कई लोग जिम में वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा वे घर पर भी कड़ा व्यायाम करते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन अगर आपने कसरत के तुरंत बाद पानी पी लिया, तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
एक्सरसाइज के बाद बहुत जल्दी पानी पीने से आपके शरीर की तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता बाधित हो सकती है। साथ ही ऐसा करने से पोषक तत्वों को पचाने की क्षमता भी बुरी तरह से प्रभावित होती है। यह एक्सरसाइज के बाद शरीर की रिकवरी प्रक्रिया और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी बाधा पैदा कर सकता है। इससे बचने के लिए आपको व्यायाम के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
व्यायाम के दौरान और उसके बाद हृदय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। शारीरिक गतिविधि के दौरान आपकी हृदय गति और रक्तचाप स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पानी पीने से रक्तचाप में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके कारण संभावित रूप से हल्का सिरदर्द हो सकता है या चक्कर भी आ सकता है।
जिम में एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पानी न पीने का एक मुख्य कारण पेट खराब होने से बचना है। तीव्र व्यायाम के जरिए शरीर से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है। इसके कारण शरीर के तरल पदार्थों की हानि होती है। एक्सरसाइज के बाद बहुत जल्दी-जल्दी पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।ऐसा करने से आपके पेट में सूजन आ सकती है, बेचैनी हो सकती है या दस्त हो सकते हैं।
अत्यधिक हाइड्रेशन या हाइपोनेट्रेमिया की समस्या तब होती है, जब आप कम समय में अधिक मात्रा में पानी का सेवन कर लेते हैं।यह आपके खून में सोडियम के स्तर को कम कर सकता है। इस परेशानी के लक्षणों में मतली, सिरदर्द, भ्रम और थकान शामिल हैं।
एक्सरसाइज के बाद बहुत जल्दी पानी पीने से आपके शरीर की तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता बाधित हो सकती है।साथ ही ऐसा करने से पोषक तत्वों को पचाने की क्षमता भी बुरी तरह से प्रभावित होती है। यह एक्सरसाइज के बाद शरीर की रिकवरी प्रक्रिया और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी बाधा पैदा कर सकता है।इससे बचने के लिए आपको व्यायाम के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।