Begin typing your search...

Delimitation Bill से कांग्रेस को क्यों हो रहा सिरदर्द, आखिर कैसे है ये BJP का सबसे खतरनाक खेल? 10 Points

महिला आरक्षण बिल और Delimitation Bill से कांग्रेस की चिंता बढ़ी, क्योंकि जनसंख्या के आधार पर सीटें बदलने से BJP को फायदा मिल सकता है. जानिए इसका महिला आरक्षण बिल से कनेक्शन और पूरा राजनीतिक खेल.

Delimitation Bill India Congress vs BJP Lok Sabha seat redistribution
X
( Image Source:  ChatGpt )

भारत की राजनीति में परिसीमन (Delimitation) एक ऐसा मुद्दा बनता जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदल सकता है. यह केवल लोकसभा और विधानसभा की सीटों का नए सिरे से निर्धारण नहीं, बल्कि जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों के बंटवारे से जुड़ा बड़ा राजनीतिक खेल है. खासकर, दक्षिण और उत्तर भारत के बीच प्रतिनिधित्व का अंतर इसमें अहम भूमिका निभाता है. कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दलों को डर है कि इससे उनकी राजनीतिक जमीन कमजोर हो सकती है. जबकि भाजपा को इससे फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है.

इस बीच संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल इस पूरी बहस को और जटिल बना देता है, क्योंकि उसमें भी सीटों के आरक्षण को delimitation यानी परिसीमन से जोड़ा गया है. इसलिए यह मुद्दा सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि गहरे राजनीतिक असर वाला बन चुका है. आइए, 10 प्वाइंट में जानें इसके बारे में सब कुछ.

1. जनसंख्या के आधार पर सीटों का नया खेल

परिसीमन का सीधा मतलब है जनसंख्या के हिसाब से सीटों का पुनर्वितरण. उत्तर भारत के राज्यों जैसे यूपी, बिहार में जनसंख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि दक्षिण भारत ने जनसंख्या नियंत्रण किया. अगर सीटें जनसंख्या के आधार पर बढ़ती हैं, तो उत्तर भारत की सीटें बढ़ेंगी. कांग्रेस का मजबूत आधार दक्षिण में है, इसलिए उसे डर है कि उसका राष्ट्रीय प्रभाव घट सकता है.

2. दक्षिण बनाम उत्तर की लड़ाई कैसे?

कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दलों को लगता है कि परिसीमन से दक्षिण भारत के साथ “न्याय” नहीं होगा. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण किया, उन्हें सीटें कम मिलेंगी. जबकि अधिक जनसंख्या वाले राज्यों को फायदा मिलेगा. भाजपा का मजबूत आधार हिंदी बेल्ट में है, इसलिए यह बदलाव उसके पक्ष में जा सकता है. यही कारण है कि कांग्रेस इसे राजनीतिक असंतुलन मान रही है.

3. BJP के लिए सियासी माइलेज, Congress के लिए टेंशन क्यों?

परिसीमन के बाद लोकसभा में कुल सीटें बढ़ सकती हैं और इनमें बड़ी संख्या उत्तर भारत से आएगी. चूंकि भाजपा का मजबूत प्रभाव इन राज्यों में है, इसलिए उसे अतिरिक्त सीटों का सीधा फायदा मिल सकता है. कांग्रेस को डर है कि इससे भाजपा की पहले से मजबूत स्थिति और मजबूत हो जाएगी.

4. 1971 की जनगणना ​का लिमिटेशन खत्म से नुकसान किसे?

अभी तक सीटों का बंटवारा 1971 की जनगणना के आधार पर फ्रीज था, ताकि जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहन मिले. परिसीमन के बाद यह व्यवस्था खत्म हो सकती है. कांग्रेस का मानना है कि इससे उन राज्यों को नुकसान होगा जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर काम किया, और यह “न्यायसंगत प्रतिनिधित्व” के सिद्धांत के खिलाफ जा सकता है.

5. क्षेत्रीय दलों को किस बात की है चिंता?

कांग्रेस अकेली नहीं है. DMK, TMC, BRS जैसे कई दल भी इस मुद्दे पर चिंतित हैं. उन्हें लगता है कि परिसीमन से उनकी सीटें कम हो सकती हैं या उनका प्रभाव घट सकता है. इससे राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा का प्रभुत्व बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है, जो विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती है.

6. परिसीमन का महिला आरक्षण बिल से कनेक्शन क्या?

महिला आरक्षण बिल में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की बात है, लेकिन इसे लागू करने की शर्त परिसीमन से जुड़ी है. यानी जब तक नई सीमांकन प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक आरक्षण लागू नहीं होगा. कांग्रेस को लगता है कि सरकार इस बहाने परिसीमन को आगे बढ़ा रही है.

7. आरक्षण और सीटों के सीमांकन का डबल इफेक्ट कैसे?

परिसीमन के बाद जब सीटें बदलेंगी, उसी आधार पर महिला आरक्षण लागू होगा. इसका मतलब है कि नई सीटों का आरक्षण भी नए राजनीतिक समीकरण बनाएगा. कांग्रेस को डर है कि इससे भाजपा अपने मजबूत क्षेत्रों में महिलाओं के जरिए और ज्यादा सीटें जीत सकती है.

8. परिसीमन का टाइम फैक्टर किसके लिए मुफीद?

परिसीमन 2026 के बाद संभावित है, जो 2029 के चुनावों को प्रभावित कर सकता है. कांग्रेस को लगता है कि भाजपा लंबी रणनीति के तहत यह सब कर रही है, ताकि आने वाले चुनावों में स्थायी बढ़त बनाई जा सके. इसलिए इसे “लॉन्ग-टर्म पॉलिटिकल गेम” माना जा रहा है.

9. संविधान और संघीय ढांचे पर बहस क्यों?

कांग्रेस और अन्य दल इसे संघीय ढांचे के खिलाफ भी बता रहे हैं. उनका तर्क है कि राज्यों के बीच संतुलन बिगड़ सकता है और दक्षिण भारत की आवाज कमजोर हो सकती है. यह मुद्दा केवल चुनावी नहीं, बल्कि संवैधानिक और राजनीतिक संतुलन से भी जुड़ा हुआ है.

10. परिसीमन खतरनाक खेल क्या?

कांग्रेस इसे खतरनाक खेल इसलिए कह रही है क्योंकि यह सिर्फ सीटों का बदलाव नहीं, बल्कि सत्ता के केंद्र को स्थायी रूप से बदल सकता है. अगर एक बार उत्तर भारत की सीटें बहुत ज्यादा बढ़ गईं, तो भविष्य में किसी भी पार्टी के लिए संतुलन बनाना मुश्किल हो जाएगा. भाजपा को इसका लाभ मिलता दिख रहा है, इसलिए विपक्ष सतर्क है.

अगला लेख