Begin typing your search...

कौन हैं Lt Gen Dhiraj Seth, जो Indian Army के बने नए प्रमुख? जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के नए प्रमुख के नाम का ऐलान कर दिया है. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून 2026 से सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) का पद संभालेंगे. वे जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे.

Lt Gen Dhiraj Seth indian army chief
X

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

( Image Source:  x.com/SpokespersonMoD )

Who is Lt Gen Dhiraj Seth: केंद्र सरकार ने शनिवार को ऐलान किया है कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून से भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वह मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल पूरा होने के बाद 30 जून को रिटायरमेंट होगा.

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, PVSM, UYSM और AVSM को भारतीय थल सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी. नियुक्ति के अनुसार धीरज सेठ 30 जून से जनरल के पद पर कार्यभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा.




कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ?

  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना में लंबे अनुभव वाले अधिकारी हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं. सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब भारत की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बदल रही हैं और सीमाओं पर रणनीतिक तैयारियों पर खास ध्यान दिया जा रहा है.
  • वर्ष 1997 के बाद से यह पहला मौका है, जब बख्तरबंद कोर (Armoured Corps) के किसी अधिकारी को भारतीय सेना के इस शीर्ष पद के लिए चुना गया है.
  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को करीब 4 दशकों (40 साल) का बेहद समृद्ध और विशिष्ट सैन्य परिचालन अनुभव है. वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून के पूर्व छात्र हैं. उन्हें दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर (बख्तरबंद कोर) में कमीशन मिला था.
  • सेना कमांडर के रूप में उन्हें देश की दो सबसे महत्वपूर्ण ऑपरेशनल कमानों, दक्षिण पश्चिमी कमान (South Western Command) और दक्षिणी कमान (Southern Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में काम करने का अनूठा गौरव हासिल है.
  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सुदर्शन चक्र कोर (21 Strike Corps) के कमांडर और दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) भी रह चुके हैं. वे काउंटर-इंसर्जेंसी (आतंकवाद-रोधी) अभियानों के एक्सपर्ट माने जाते हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी ग्रिड के तहत 'यूनिफॉर्म फोर्स' (Uniform Force) नामक डिवीजन स्तर के फॉर्मेशन की कमान संभाली थी
  • धीरज सेठ ने रेगिस्तानी इलाकों में बख्तरबंद रेजिमेंट और विकसित क्षेत्रों में आर्मर्ड ब्रिगेड का शानदार नेतृत्व किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UN Mission in Angola) में एक ऑपरेशन्स ऑफिसर के रूप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था.
  • नए सेना प्रमुख बनने जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए भारत सरकार ने कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से नवाज चुकी है, जिनमें PVSM (परम विशिष्ट सेवा मेडल), UYSM (उत्तम युद्ध सेवा मेडल) और AVSM (अति विशिष्ट सेवा मेडल) शामिल है.


अगला लेख