Begin typing your search...

क्या जानबूझकर भरत तिवारी को मार डाला गया? परिवार ने एनकाउंटर को बताया फर्जी, पुलिस बोली-हमारे ऊपर पहले चलाई थी गोली

X
Bhojpur Encounter Case Explained | Bharat Bhushan Tiwari Death Sparks Fake Encounter Allegations

बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून 2026 को पुलिस मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है और दावा किया है कि युवक पहले ही सरेंडर कर चुका था, परिवार का आरोप है कि उसे हिरासत में लेने के बाद गोली मारी गई, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है. पुलिस के मुताबिक भारत भूषण ने पहले फायरिंग की थी और उसके पास अवैध हथियार था. घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और सोशल मीडिया पर #JusticeForBharatTiwari ट्रेंड करने लगा. मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है. पुलिस और परिवार के दावों में विरोधाभास के कारण यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अब जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई से ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.


बिहार
अगला लेख