Begin typing your search...

रील में दिखाया सोना-नकदी, वायरल वीडियो के कुछ दिन बाद घर में लूट; कौन हैं YouTuber कपल Vinod Kumar और Madhumitha?

YouTuber कपल Vinod Kumar और Madhumitha के घर से 118 तोला सोना और कैश चोरी हुआ. जानिए वायरल रील, चोरी की वारदात और कपल की पूरी कहानी.

रील में दिखाया सोना-नकदी, वायरल वीडियो के कुछ दिन बाद घर में लूट; कौन हैं YouTuber कपल Vinod Kumar और Madhumitha?
X

तमिलनाडु के नागरकोइल में एक फेमस YouTuber कपल के घर हुई चोरी ने सबको हैरान कर दिया है. Vinod Kumar और Madhumitha के घर से चोर कथित तौर पर 118 सॉवरेन यानी करीब 944 ग्राम सोने के गहने और बड़ी मात्रा में कैश लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि चोरी से कुछ दिन पहले ही कपल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके घर के पूजा कमरे में रखे गहने और कैश दिखाई दे रहे थे.

अब पुलिस इस वायरल वीडियो को भी जांच के एक अहम एंगल के तौर पर देख रही है. वहीं सोशल मीडिया पर चल इस वीडियो खूब वायरल किया जा रहा है और इतना ही नहीं महिला ने गहने और कैश दिखाने को लेकर यूजर्स मजे भी ले रहे हैं. इसी के साथ आइए जानते हैं कि कौन हैं ये कपल Vinod Kumar और Madhumitha जिनके घर में ये चोरी हुई हैं.

YouTuber कपल के घर से 118 तोला सोना और कैश चोरी

नागरकोइल के थम्मट्टुकोणम स्थित VIP Garden इलाके में Vinod Kumar और Madhumitha का घर है. पुलिस के मुताबिक, चोरों ने घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सोने के गहने और कैश पर हाथ साफ कर दिया.

CCTV से घिरी कॉलोनी में चोरों ने कैसे की सेंधमारी?

जिस रिहायशी इलाके में कपल का घर है, वह गेटेड रेजिडेंशियल एरिया है और वहां CCTV कैमरे भी लगे हैं. इसके बावजूद चोर घर में दाखिल होने में कामयाब रहे. अब पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

चोरी से कुछ दिन पहले YouTuber ने दिखाया था घर का सोना और कैश

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वह वीडियो है. चोरी से कुछ दिन पहले Madhumitha ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पूजा कमरे में रखे गहने और कैश दिखाई दे रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से दिखाई गई संपत्ति ने अपराधियों का ध्यान इस घर की ओर खींचा. हालांकि, अभी यह साबित नहीं हुआ है कि चोरी और वायरल वीडियो के बीच सीधा संबंध था.

पुलिस ने दर्ज किया केस, अब CCTV और मोबाइल डेटा की जांच

कपल की शिकायत के बाद Rajakamangalam पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज के साथ-साथ चोरी के संभावित समय में इलाके में सक्रिय मोबाइल नेटवर्क के कॉल डेटा रिकॉर्ड्स का भी विश्लेषण कर रही है.

118 सॉवरेन सोना चोरी होने से मचा हड़कंप

चोरी हुए सोने की मात्रा करीब 118 सॉवरेन बताई गई है. तमिलनाडु में एक सॉवरेन को आमतौर पर 8 ग्राम माना जाता है, यानी यह मात्रा करीब 944 ग्राम बैठती है. इसके अलावा घर से नकदी भी चोरी होने की बात सामने आई है. वायरल वीडियो, CCTV और मोबाइल डेटा... पुलिस इन 3 एंगल से जोड़ रही कड़ियां. पुलिस की जांच फिलहाल तीन अहम बिंदुओं पर केंद्रित है-

  • घर में घुसने और बाहर निकलने का रास्ता
  • आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज
  • वारदात के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डेटा
  • साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को भी जांच के संदर्भ में देखा जा रहा है.
अगला लेख