Begin typing your search...

Today History: दिल्ली HC में हुआ था बम विस्फोट, दर्दनाक हमले में मारे गए थे 17 लोग

Today History: 7 सितंबर को देश और दुनिया में कई ऐसी बड़ी घटनाएं घटी, जो इतिहास में दर्ज हो गई. आइए आज आपको उन्हीं में कुछ मुख्य घटनाओं के बारे में बताते हैं.

Today History: दिल्ली HC में हुआ था बम विस्फोट, दर्दनाक हमले में मारे गए थे 17 लोग
X
सचिन सिंह
by: सचिन सिंह

Updated on: 7 Sept 2024 11:07 AM IST

Today History: आज के दिन ही 7 सितंबर 2011 को दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में 76 अन्य घायल हुए थे. यह एक आतंकवादी घटना थी. धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी. साल 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितंबर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई.

सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब देश ने 2019 में अपने 'चंद्रयान-2' अभियान के तहत लैंडर 'विक्रम' को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. इसके साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई.

देश और दुनिया के इतिहास में सात सितंबर की तारीख में दर्ज की गई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

1812 : नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया.

1822 : ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की.

1906 : बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना.

1921 : मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई.

1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना.

1927 : फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की.

1931 : लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू.

1940 : दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी की वायुसेना ने ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की.

1963 : 'अशोक चक्र' विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म. नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी.

1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने.

2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी.

2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड का ख़िताब जीता.

2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल.

2019 : भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केंद्र से संपर्क टूटा.

2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश के पहले सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' में लगे कैमरे से ली गई अंतरिक्ष यान की पहली सेल्फी और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं.

crimeIndia
अगला लेख