Begin typing your search...

Supreme Court Bar Association Election में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया की हार, मिले सिर्फ इतने वोट, किस नंबर पर रहे

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया को हार का सामना करना पड़ा है. जिसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गौरव पर तंज कसा है.

Gaurav Bhatia and Supriya Shrinate
X

Gaurav Bhatia and Supriya Shrinate

( Image Source:  ANI )

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है. 18 अगस्त 2026 को हुए चुनाव में वरिष्ठ वकील प्रदीप राय ने जीत दर्ज कर SCBA के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. चुनाव में सात उम्मीदवार आमने-सामने थे.

प्रदीप राय ने कुल 822 वोट हासिल किए और वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम लाल दास को 371 वोटों के अंतर से हराया. दास को 451 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, वरिष्ठ वकील आदिश अगरवाला 412 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. चुनाव में करीब 2794 मत डाले गए और मतदान प्रतिशत लगभग 82 फीसदी रहा.

प्रदीप राय किसकी जगह संभालेंगे कार्यभार?

वरिष्ठ वकील प्रदीप राय अब SCBA के अध्यक्ष (2026-27) का कार्यभार संभालेंगे. वह वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह का स्थान लेंगे, जो 2025-26 कार्यकाल के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष थे. चुनाव में अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों का चयन हुआ. वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कौशिक को उपाध्यक्ष और अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल को सचिव चुना गया. अधिवक्ता मीनेश दुबे संयुक्त सचिव तथा अधिवक्ता रीपक कंसल कोषाध्यक्ष चुने गए हुए हैं.

किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले?

1. प्रदीप राय- 822 वोट

2. अनुपम लाल दास- 451 वोट

3. आदिश अगरवाला- 412 वोट

4. गौरव भाटिया- 370 वोट

5. सुकुमार पट्टजोशी- 269 वोट

6. सिद्धार्थ मृदुल- 217 वोट

7. महालक्ष्मी पावनी- 128 वोट

गौरव भाटिया की हार पर क्या बोली सुप्रिया श्रीनेत?

गौरव भाटिया की हार के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन पर तंज कसा. उन्होंने लिखा "BJP तो गौरव भाटिया को ग्राम प्रधानी नहीं लड़ायेगी. बेचारे Supreme Court Bar Association का चुनाव भी इतनी बुरी तरह हार गए नंबर 4 पर आए. बस TV पर बैठ कर बकवास करा लो!"

क्या पहले भी चुनाव लड़े थे प्रदीप राय?

प्रदीप राय इससे पहले भी SCBA अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. पिछले साल उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश अगरवाला के साथ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन उस मुकाबले में विकास सिंह ने जीत हासिल की थी. विकास सिंह से पहले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल SCBA के अध्यक्ष रह चुके हैं. प्रदीप राय खुद 2021-22 और 2022-23 के कार्यकाल में SCBA के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिए थे निर्देश?

SCBA चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी इस साल चुनाव प्रक्रिया और सुधारों को लेकर निर्देश जारी कर चुका है. अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव समिति को पूरी चुनाव प्रक्रिया, जिसमें परिणामों की घोषणा भी शामिल है, 5 अगस्त तक पूरी करने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने SCBA में चुनावी सुधार लागू करने का आदेश भी दिया था। हालांकि बाद में अदालत ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए इन सुधारों को 2027 तक के लिए स्थगित कर दिया. इसके साथ ही अदालत ने SCBA चुनाव लगभग 18 अगस्त के आसपास कराने का निर्देश दिया था. इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को मतदान हुआ और परिणाम घोषित किए गए.

अगला लेख