Begin typing your search...

नवजात बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर ट्रोल हो रही कोलकाता की इंटर्न डॉक्टर, क्या अब पुलिस एक्शन होगा?

कोलकाता की एक महिला इंटर्न डॉक्टर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. इसकी वजह है कि उन्होंने मरीज के प्राइवेट वीडियो और नवजात बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली है, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. यूजर्स ने उन पर कार्रवाई की मांग की है.

Sudeshna Mondal
X

Sudeshna Mondal

( Image Source:  x.com/amitkilhor )

Sudeshna Mondal: कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CNMCH) की एक इंटर्न डॉक्टर की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सामने आने के बाद बवाल मच गया है. लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है. इन स्टोरीज़ में मेडिकल प्रोसीजर के दौरान मरीज़ दिखाई दे रहे हैं.

इंटर्न डॉक्टर का नाम सुदेशना मंडल है, जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, लेकिन उनकी स्टोरीज़ के कई स्क्रीनशॉट X पर वायरल हो रहे हैं. इनमें उन्हें डिलीवरी के बाद एक मरीज़ के साथ बैठे हुए दिखाया गया था. एक और तस्वीर में वह एक नवजात बच्चे का चेहरा दिख रहीं थीं.

क्या ऐसा करना जुर्म है?

सुदेशना मंडल ने जो किया है, वह इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की धारा 66E यानी प्राइवेसी का उल्लंघन है. इस धारा के मुताबिक, किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उनके प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें लेने, उन्हें पब्लिश करने या शेयर करने पर सज़ा का प्रावधान है.

सुदेशना मंडल पर भड़के यूजर्स

सुदेशना मंडल के स्क्रीनशॉट वायरल होने पर कई X यूज़र्स उन पर भड़क उठे. यूजर्स ने मेडिकल एथिक्स गाइडलाइंस का पालन करने की नसीहद दी, जो जो डॉटरों को मरीज़ों की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने से रोकती हैं जिनसे उनकी पहचान ज़ाहिर हो सके.

नवजात को संभालते समय स्मार्टवॉच पहनना क्या सही है?

इससे पहले, 5 सितंबर को कंटेंट क्रिएटर अमित किल्होर ने सुदेशना मंडल के बारे में एक डिटेल्ड वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने तस्वीरों की जांच की और घटना के कई पहलुओं पर सवाल उठाए. उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि नवजात बच्चे को संभालते समय इंटर्न ने स्मार्टवॉच पहनी हुई थी.


इन पोस्ट्स के बाद यूज़र्स ने कोलकाता पुलिस और संबंधित अधिकारियों को टैग कर इंटर्न डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की. फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

अगला लेख