चैट्स और क्रिकेटर के साथ Viral तस्वीर, शवों के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली सेजल, क्या इन दो खिलाड़ी को कर रही डेट? जानिए सच
मुंबई की डॉक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेजल पवार एक बार फिर विवादों में हैं. पहले शवों के प्राइवेट पार्ट्स पर की गई टिप्पणी को लेकर आलोचना झेल चुकीं सेजल पवार अब इन दो भारतीय खिलाड़ियों के साथ डेट करने का दावा सोशल में छाया हुआ है.
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर और कंटेंट क्रिएटर सेजल पवार लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पहले एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, वहीं अब उनके निजी जीवन को लेकर नए दावे इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट्स, ऑडियो क्लिप्स और तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जिनमें उनका नाम दो भारतीय क्रिकेटरों के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि स्टेट मिरर हिंदी इन किसी दावों की पुष्टि नहीं करता है.
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
नया विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने दावा किया कि उसका एक परिचित उसी कॉलेज से जुड़ा है, जहां सेजल पवार पढ़ाई या काम कर चुकी हैं. यूजर ने एक पोस्ट में कहा कि कुछ कथित चैट्स पहले भी कॉलेज के ग्रुप्स में वायरल हो चुकी थीं. इसके बाद देखते ही देखते कई स्क्रीनशॉट्स और ऑडियो क्लिप्स अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने लगे. Reddit, X और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इन पोस्ट्स को लेकर हजारों लोग चर्चा करने लगे.
किन क्रिकेटरों का नाम लिया जा रहा है?
वायरल पोस्ट्स में भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw और Ayush Badoni का नाम सामने आया है. कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कथित चैट्स और तस्वीरें इन खिलाड़ियों से जुड़ी हैं. हालांकि अब तक न तो पृथ्वी शॉ और न ही आयुष बडोनी की तरफ से इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया आई है. इसके अलावा यह भी साबित नहीं हुआ है कि वायरल स्क्रीनशॉट्स में दिखाई दे रहे अकाउंट वास्तव में उन्हीं लोगों के हैं जिनके नाम सोशल मीडिया पर लिए जा रहे हैं.
पहले भी विवादों में घिर चुकी हैं सेजल पवार
यह पहला मौका नहीं है जब सेजल पवार विवादों के कारण सुर्खियों में आई हों. कुछ दिन पहले कॉमेडियन प्राणित मोरे के स्टैंडअप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी प्रैक्टिकल से जुड़ा उनका एक मजाक कई लोगों को आपत्तिजनक लगा. मेडिकल समुदाय के कई लोगों ने इसे पेशेवर नैतिकता के खिलाफ बताया था. विवाद बढ़ने के बाद सेजल पवार ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.
वायरल दावों पर नहीं हुई कोई पुष्टि
फिलहाल सोशल मीडिया पर घूम रहे चैट्स, तस्वीरों और ऑडियो क्लिप्स की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. किसी जांच एजेंसी, संबंधित संस्थान या संबंधित व्यक्तियों की ओर से भी इन दावों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में वायरल कंटेंट को तथ्य मानने के बजाय सावधानी के साथ देखने की जरूरत है. फिलहाल पूरा मामला सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अपुष्ट दावों तक ही सीमित है.
प्राइवेसी और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर फिर छिड़ी बहस
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर व्यक्तिगत गोपनीयता, ऑनलाइन ट्रोलिंग और डिजिटल नैतिकता को लेकर बहस शुरू हो गई है. कई लोग बिना पुष्टि के किसी के निजी जीवन से जुड़ी जानकारी वायरल किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. फिलहाल सेजल पवार से जुड़ा यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है, लेकिन वायरल दावों को लेकर कोई ठोस और आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.




