शपथ लेने वाले TVK के 9 मंत्रियों में इकलौती महिला-70 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वालीं कीर्तना के बारे में कितनी जानते हैं आप?
तमिलनाडु में विजय की 9 सदस्यीय कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री बनीं कीर्तन कौन हैं? सिवाकासी की पहली महिला विधायक के तौर पर उन्होंने इतिहास रचा, जानें उनकी पूरी प्रोफाइल.
आज टीवीके के 9 नेताओं ने शपथ ली जिनमें से एक महिला विधायक भी थी. इस महिला नेता का नाम कीर्तना है, जो पहले भी काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं. वह तमिलनाडु के सिवाकासी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
29 साल की युवा नेता इस सीट से जीतने वाली पहली महिला विधायक हैं, जिन्होंने इस सीट सीट पर करीब 7 दशकों से चले आ रहे पुरुष वर्चस्व को खत्म कर दिया है. इससे पहले व उस वक्त खूब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने हिंदी में बात की थी और कहा था कि उन्होंने इस भाषा का इस्तेमाल इसलिए किया है क्योंकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनके नेता का संदेश पहुंचा सकें और जुड़ सकें.
कौन हैं एस. कीर्तना?
- कीर्तना संपथ Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की विधायक हैं और सिवाकासी से चुनकर आई हैं, जिसे “भारत की पटाखा राजधानी” भी कहा जाता है. वे राजनीति में आने से पहले पॉलिटिकल कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं और अच्छी शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखती हैं. उन्होंने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin समेत कई प्रमुख नेताओं के साथ काम किया है.
- साल 1996 में जन्मी कीर्तना तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम संपथ है. उन्होंने गणित में बीएससी की पढ़ाई मदुरै विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से पूरी की और बाद में 2019 में Pondicherry Central University से Statistics (एमएससी) की डिग्री हासिल की.
- कीर्तना, TVK प्रमुख C. Joseph Vijay की प्रशंसक हैं. वे बहुभाषी हैं और उनकी शुरुआती पढ़ाई तमिल माध्यम के सरकारी स्कूल में हुई. बाद में उन्होंने कई भाषाएं सीखीं, जिससे उनकी पहचान एक बहुभाषी नेता के रूप में बनी.
- तमिलनाडु में हिंदी को लेकर राजनीति हमेशा संवेदनशील रही है, लेकिन कीर्तना का मानना है कि यह भाषा देशभर में संवाद और पहचान बनाने में मदद करती है. उनकी हिंदी बोलने की क्षमता और बहुभाषी छवि ने उन्हें एक युवा नेता के रूप में अलग पहचान दिलाई है.
चुनाव में कैसी रही उनकी जीत?
कीर्तना ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. उन्होंने 68,709 वोट प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी Ashokan G को 11,670 वोटों के अंतर से हराया.
कीर्तना उन 9 विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने आज आज C. Joseph Vijay के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली है. इस मौके पर उन्होंने कहा, “आज तमिलनाडु और यहां की जनता के लिए बहुत बड़ा दिन है. यह वह पल है जिसका सभी को इंतजार था."
बता दें टीवीके ने विधानसभा चनाव में 108 सीटें हासिल की थीं. हालांकि कांग्रेस और अन्य दलों को मिलकर पार्टी ने 120 सीटें कर लीं और बहुमत साबित किया. जिसका बाद आज विजय का शपथ ग्रहण समारोह हो पाया.




