Begin typing your search...

Rapido से पार्सल डिलीवरी करवाना पड़ा भारी, ड्राइवर ने किया I Love You मैसेज, कंपनी ने क्या उठाया कदम?

Rapido की पार्सल डिलीवरी को लेकर एक महिला ने डिलीवरी पार्टनर पर परेशान करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद कंपनी ने खेद जताते हुए मामले की जानकारी मांगी और जांच का भरोसा दिया.

Rapido से पार्सल डिलीवरी करवाना पड़ा भारी, ड्राइवर ने किया I Love You मैसेज, कंपनी ने क्या उठाया कदम?
X

रैपिडो पार्सल डिलीवरी पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप 

( Image Source:  Instagram: @kote_nadu_bagalkote )

Rapido से पार्सल भेजने वाली एक महिला ने डिलीवरी पार्टनर पर परेशान करने का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक, डिलीवरी पार्टनर ने उसे मैसेज कर “I love you” लिखा और मना करने के बाद भी बेफिक्र अंदाज में बात की.

महिला की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद Rapido ने मामले पर जवाब दिया. कंपनी ने अनुभव पर खेद जताते हुए कहा कि ग्राहक की सुरक्षा और सम्मान उसकी प्राथमिकता है. कंपनी ने महिला से Ride ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साझा करने को कहा है.

क्या महिला ने सोशल मीडिया पर बताई पूरी बात?

LinkedIn पर Geetika Srivastava नाम के हैंडल से शेयर की गई पोस्ट में महिला ने अपने अनुभव का जिक्र किया. उनके मुताबिक, शुरुआत एक सामान्य पार्सल डिलीवरी से हुई थी, लेकिन बाद में डिलीवरी पार्टनर ने निजी मैसेज भेजना शुरू कर दिया. महिला का दावा है कि उसे “I love you” लिखा गया. इससे परेशान होकर उसने जवाब में कहा कि अगर दोबारा कॉल या मैसेज किया गया तो वह पुलिस में शिकायत करेगी. इसके बाद कथित तौर पर डिलीवरी पार्टनर ने कहा कि वह चाहे तो शिकायत कर सकती है. इसी बात ने महिला को और नाराज कर दिया.

‘क्या उसे किसी कार्रवाई का डर नहीं?’

महिला ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि आखिर एक डिलीवरी पार्टनर इतनी बेफिक्री से शिकायत करने की चुनौती कैसे दे सकता है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े राइडर्स की निगरानी किस तरह करती है. पोस्ट में महिला ने लिखा कि एक महिला के लिए सुरक्षित महसूस करना जरूरी है और किसी सामान्य डिलीवरी के दौरान इस तरह का व्यवहार चिंता पैदा करता है.

क्या कहा Rapido ने ?

मामला सोशल मीडिया पर फैलने के बाद Rapido की ओर से प्रतिक्रिया आई. कंपनी ने महिला के अनुभव पर खेद जताया और कहा कि ग्राहक की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा उसकी प्राथमिकता है. कंपनी ने महिला से Ride ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निजी संदेश के जरिए साझा करने को कहा, ताकि मामले की जांच में आगे मदद मिल सके.

क्या यूजर्स ने Rapido पर उठाए सवाल?

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने महिला के समर्थन में प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने ऐप आधारित सेवाओं में ड्राइवरों की निगरानी और शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए. यह मामला एक बार फिर ऐप आधारित डिलीवरी और कैब सेवाओं में ग्राहक सुरक्षा, शिकायत व्यवस्था और प्लेटफॉर्म की जवाबदेही पर बहस खड़ी करता है.

अगला लेख