Rajya Sabha Election 2026: बिहार में NDA का दबदबा, ओडिशा में मचा क्रॉस वोटिंग का हल्ला! जानें हरियाणा का हाल
राज्यसभा चुनाव के तहत बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है और मतगणना जारी है. बिहार में NDA की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि ओडिशा में क्रॉस वोटिंग ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं.
देश की राजनीति में आज एक अहम दिन देखने को मिला, जब राज्यसभा चुनाव के तहत बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इन तीनों राज्यों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई और अब सबकी नजरें मतगणना पर टिकी हैं. चुनाव आयोग के अनुसार वोटों की गिनती शाम पांच बजे के बाद शुरू हो चुकी है. तो वहीं बिहार की पांचों सीट पर NDA की जीत तय मानी जा रही है.
इस बार राज्यसभा चुनाव कई मायनों में दिलचस्प रहे हैं. दरअसल कुल 37 सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन सात राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए. ऐसे में अब जिन 11 सीटों पर वोटिंग हुई है, वहां का परिणाम राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है.
कितनी सीटों पर बिना मुकाबले चुने गए उम्मीदवार?
राज्यसभा चुनाव में कई सीटों पर मुकाबले से पहले ही तस्वीर साफ हो गई थी. कुल 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए. नमें West Bengal की 5, Maharashtra की 7, Tamil Nadu की 6, Odisha की 4, Assam की 3 सीटें शामिल हैं. इसके अलावा Chhattisgarh, Haryana और Telangana की 2-2 सीटों पर तथा Himachal Pradesh की एक सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए.
किन राज्यों की 11 सीटों पर हुआ मतदान?
आज जिन सीटों पर मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा ध्यान बिहार पर रहा. जहां पांच सीटों के लिए वोटिंग कराई गई. इसके अलावा ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए मतदान हुआ. जनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन राज्यों में परिणाम कई दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं.
क्या बिहार में एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है?
बिहार की पांचों सीटों को लेकर सियासी माहौल काफी गर्म रहा. माना जा रहा है कि इन सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की स्थिति मजबूत है और उसके सभी उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं. विधानसभा के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के 89, जेडीयू के 85, लोजपा (रामविलास) के 19, हम पार्टी के 5 और रालोमो के 4 विधायक हैं. बताया गया है कि एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया.
महागठबंधन के ये चार विधायक नहीं पहुंचे वोटिंग में?
वोटिंग के दौरान महागठबंधन को झटका भी लगा. जानकारी के मुताबिक गठबंधन के चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे. इनमें कांग्रेस के तीन विधायक और Rashtriya Janata Dal (RJD) का एक विधायक का नाम बताया जा रहा है. जो विधायक मतदान के लिए नहीं पहुंचे, उनमें आरजेडी के ढाका विधायक फैसल रहमान, कांग्रेस के वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद का नाम सामने आया है.
क्या ओडिशा में क्रॉस वोटिंग ने बदला समीकरण?
ओडिशा में चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की खबरों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी दलों के कम से कम पांच विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. बताया जा रहा है कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार Dilip Ray को विपक्ष के कुछ विधायकों का समर्थन मिला है. वहीं ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Bhakta Charan Das ने कहा कि कांग्रेस के तीन विधायक रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया है.
मतगणना के नतीजे किस दिशा में तय करेंगे राजनीति?
अब सभी की नजर मतगणना पर टिकी हुई है, जो शाम पांच बजे के बाद शुरू हो चुकी है. इन 11 सीटों के परिणाम न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों को भी प्रभावित कर सकते हैं. राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव आगामी रणनीतियों और गठबंधन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.
ये राज्यसभा के 11 सीट के उम्मीदवारों की लिस्ट
राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार, ओडिशा और हरियाणा की सीटों पर उम्मीदवारों की सूची
बिहार (कुल सीटें: 5)
NDA उम्मीदवार:
- Nitin Nabin (BJP)
- Shiven Kumar (BJP)
- Nitish Kumar (JDU)
- Ramnath Thakur (JDU)
- Upendra Kushwaha (RLSP)
विपक्ष उम्मीदवार-
Amarendra Dhari Singh (RJD)
ओडिशा (कुल सीटें: 4)
NDA समर्थित उम्मीदवार:
- Manmohan Samal (BJP)
- Sujit Kumar (BJP)
- Dilip Ray (निर्दलीय, BJP समर्थित)
विपक्ष उम्मीदवार:
- Santrupta Mishra (BJD)
- Datteshwar Hota (BJD)
हरियाणा (कुल सीटें: 2)
NDA उम्मीदवार-
- Sanjay Bhatia (BJP)
- Satish Nandal (BJP)
विपक्ष उम्मीदवार:
- Karmveer Bauddh (Congress)




