Begin typing your search...

पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और 'VIJAY': क्या भारत ने चीन-PAK के खिलाफ खींच दी नई 'लक्ष्मण रेखा', समझें फ्यूचर वॉर की रणनीति?

पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सेना के 'VIJAY' विज़न के जरिए जानिए क्या भारत ने चीन-पाकिस्तान के खिलाफ नई सुरक्षा रणनीति अपनाई और भविष्य के युद्ध की तैयारी कैसे बदल रही है.

पहलगाम सिंदूर Operation Sindoor VIJAY Doctrine Army Chief Dheeraj Seth
X

करीब सवा साल पहले यानी 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की डिफेंस स्ट्रेटजी में बदलाव के संकेत लगातार दिखाई दे रहे हैं. इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर ने यह संदेश दिया कि अब जवाब सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सैन्य कार्रवाई, कूटनीति, तकनीक और इन्फार्मेशन वॉर एक साथ भारत की रणनीति का हिस्सा होंगे. इस बीच एक दिन पहले थल सेनाध्यक्ष धीरज सेठ की जिम्मेदारी संभालने वाले जनरल धीरज सेठ की डॉक्ट्रिन 'VIJAY' विजन ने चीन और पाकिस्तान को सकते में डाल दिया है. उनके इ डॉक्ट्रिन को भारतीय सेना का फ्यूचर रोडमैप माना जा रहा है.

सवाल यह है कि क्या भारत ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नई रणनीतिक 'लक्ष्मण रेखा' तय कर दी है, या यह केवल सैन्य आधुनिकीकरण की अगली कड़ी है? 10 Points में समझें स्टेट बाय स्टेप.

1. पहलगाम के बाद बदली सोच

पिछले एक दशक में उरी, बालाकोट और उसके बाद की घटनाओं ने भारतीय डिफेंस स्ट्रेटजी को पहले से ज्यादा एक्टिव मोड में ला दिया है. लेकिन पहलगाम के बाद दिखाई दिया कि सरकार और सैन्य नेतृत्व अब आतंकवाद को केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के बहुआयामी खतरे के रूप में देख रहा है. इसके बाद हुई सैन्य कार्रवाई और उससे जुड़े आधिकारिक संदेशों ने संकेत दिया कि भविष्य की रणनीति केवल जवाब देने की नहीं, बल्कि विरोधी को पहले से ही स्पष्ट प्रतिरोध (Deterrence) का संदेश देने की होगी.

2. ऑपरेशन सिंदूर ने क्या बदला?

ऑपरेशन सिंदूर को केवल एक सैन्य अभियान के रूप में देखना ब्रॉडर स्ट्रेटजी को नजरअंदाज करना होगा. इस अभियान ने यह संकेत दिया कि भारत अब सैन्य, कूटनीतिक, तकनीकी और सूचना-आधारित क्षमताओं को एक साथ जोड़कर पलटवार करने का फैसला ले चुका है. पहले जहां जवाब भारतीय साइड से जवाब सीमा तक सीमित दिखाई देता था, वहीं अब रणनीति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत अपनी कार्रवाई का नैरेटिव स्वयं तय करने की है. विरोधी के दुष्प्रचार का समानांतर जवाब भी देना इसमें शामिल हो गया है. इससे स्पष्ट होता है कि आधुनिक संघर्ष केवल हथियारों से नहीं, बल्कि सूचना और धारणा के स्तर पर भी लड़ा जा रहा है.

3. अब युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं

बीते एक दशक के दौरान दुनिया के संघर्षों ने साबित किया है कि युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर अटैक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, Satellite Intelligence और सोशल मीडिया पर चलने वाला नैरेटिव अब किसी भी सैन्य अभियान का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. भारत ने भी इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा व्यवस्था का दायरा पारंपरिक सीमा सुरक्षा से कहीं आगे बढ़ाना शुरू किया है.

अब इंडियन आर्मी का लक्ष्य केवल सीमा की रक्षा करना नहीं, बल्कि डिजिटल नेटवर्क, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, संचार व्यवस्था और सूचना तंत्र को भी सुरक्षित रखना है. यही कारण है कि भविष्य की भारतीय सैन्य तैयारी बहु-डोमेन (Multi-Domain) युद्ध क्षमता पर केंद्रित दिखाई दे रही है.

4. चीन और पाकिस्तान ने क्यों बदली रणनीति?

भारत की सुरक्षा चुनौती अब एक ही दिशा से नहीं आती. पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और उत्तरी सीमा पर चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लगातार बना तनाव सेना के सामने दो अलग प्रकृति की चुनौतियां खड़ी करता है. एक ओर सीमा पार आतंकवादी ढांचे और प्रॉक्सी नेटवर्क हैं, तो दूसरी ओर अत्याधुनिक तकनीक से लैस नियमित सेना. अब तो बांग्लादेश भी तीसरी तरफ मोर्चा खोलने के लिए बेताब दिखाई दे रहा है.

यही वजह है कि भारतीय सैन्य योजना अब दो मोर्चों पर एक साथ तैयारी, तेज तैनाती, बेहतर लॉजिस्टिक्स और लंबी दूरी तक निगरानी क्षमता विकसित करने पर केंद्रित हो रही है. डिफेंस एक्सपर्ट का मानना है कि भविष्य की किसी भी रणनीति में दोनों मोर्चों को अलग-अलग नहीं, बल्कि एकीकृत दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता होगी.

5. Jointness क्यों बन गया सबसे बड़ा मंत्र?

सेना में ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस शब्द पर सबसे अधिक जोर दिया गया, वह है Jointness. इसका अर्थ केवल तीनों सेनाओं के बीच सहयोग नहीं, बल्कि युद्ध के हर आयाम को इंटीग्रेटेड कमांड के तहत संचालित करने की है. मॉडर्न वॉर में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के साथ Cyber, Space और Electronic Warfare क्षमताओं का समन्वित उपयोग निर्णायक माना जा रहा है.

इंडियन आर्मी की यही सोच भविष्य के Theatre Commands और एकीकृत सैन्य ढांचे की अवधारणा को भी मजबूती देती है. माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में अलग-अलग सेनाओं के बजाय संयुक्त अभियान भारतीय सैन्य रणनीति की पहचान बन सकते हैं.

6. डॉक्ट्रिन 'VIJAY' से क्या मिले संकेत?

नए थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ द्वारा प्रस्तुत VIJAY डॉक्ट्रिन को इसी बदलती सोच का इंस्टीट्यूशनल एक्सटेंशन माना जा रहा है. यह Vigilance, Innovation, Jointness, आत्मनिर्भरता और Yodha First पर आधारित यह विजन भविष्य की सेना को अधिक तकनीक-सक्षम, तेज निर्णय लेने वाली और आधुनिक युद्ध के अनुरूप तैयार करने का खाका है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, Drone Warfare, Network-Centric Operations, मॉडर्न निगरानी प्रणाली और स्वदेशी रक्षा तकनीक को खास महत्व दिया गया है. हालांकि, यह पूरी तरह नई सैन्य Doctrine नहीं कही जा सकती, लेकिन इसे भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के अगले चरण के रूप में देखा जा रहा है.

7. सेल्फ रिलाएंस पहली शर्त

रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संघर्षों ने यह स्पष्ट कर दिया कि लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष में केवल विदेशी हथियारों पर निर्भर रहना जोखिमपूर्ण हो सकता है. इसी अनुभव के आधार पर भारत ने रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को केवल आर्थिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता के रूप में देखना शुरू किया है.

यही वजह है कि स्वदेशी मिसाइल, Drone System, Surveillance Technology, Electronic Warfare उपकरण और उन्नत संचार प्रणाली भविष्य की सैन्य क्षमता के आधार बनते जा रहे हैं. डॉक्ट्रिन VIJAY में Atmanirbharta को प्रमुख स्थान मिलना इसी स्ट्रेटजिक सोच का संकेत है.

8. डिप्लोमेसी भी युद्ध का हिस्सा

आर्मी चीफ धीरज सेठ की डॉक्ट्रिन विजय के मुताबिक मॉडर्न वॉरफेयर में केवल सैन्य सफलता पर्याप्त नहीं होती. किसी भी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस प्रकार पेश किया जाता है, उसका भी रणनीतिक महत्व होता है. भारत पिछले कुछ वर्षों में आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक मंचों पर अधिक मुखर दिखाई दिया है. साथ ही यह संदेश देने की कोशिश भी की गई कि उसकी कार्रवाई किसी देश की जनता के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवादी ढांचे के विरुद्ध है. कई रणनीतिक विश्लेषक इसे Calibrated Deterrence का मॉडल मानते हैं, जिसमें सीमित लेकिन प्रभावी सैन्य कार्रवाई के साथ कूटनीतिक संतुलन भी बनाए रखा जाता है.

9. क्या सिंदूर भारत का नया 'कारगिल मोमेंट' है?

1999 के कारगिल युद्ध के बाद भारतीय सुरक्षा ढांचे में व्यापक सुधार हुए थे. खुफिया समन्वय मजबूत किया गया, रक्षा सुधारों को गति मिली और राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना का पुनर्गठन हुआ. डिफेंस कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि पहलगाम और उसके बाद की घटनाएं भी भारत को भविष्य के युद्धों की नई वास्तविकताओं का अहसास करा रही हैं.

अब फर्क इतना है कि इस बार चुनौती केवल सीमा पर घुसपैठ की नहीं, बल्कि Drone Attack, Cyber Intrusion, Proxy Network और Information Warfare के संयुक्त खतरे की है. इसलिए, ऑपरेशन सिंदूर को सुरक्षा सोच में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा सकता है, भले ही इसे अभी औपचारिक नई सैन्य Doctrine कहना जल्दबाजी होगी.

10. क्या भारत ने खींच दी नई 'लक्ष्मण रेखा'?

भारत की हालिया डिफेंस पॉलिसी से साफ है कि राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा पहले की तुलना में कहीं व्यापक हो चुकी है. तेज प्रतिरोध क्षमता, संयुक्त सैन्य संचालन, तकनीक आधारित आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन और वैश्विक स्तर पर प्रभावी कूटनीतिक संदेश- ये सभी अब एक ही रणनीतिक ढांचे का हिस्सा बनते दिखाई देते हैं.

यदि VIJAY विजन को संस्थागत सुधारों, Theatre Command, आधुनिक प्रशिक्षण और स्वदेशी तकनीक के साथ पूरी तरह लागू किया जाता है, तो आने वाले वर्षों में भारतीय सेना पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़कर Multi-Domain Warfare की दिशा में अधिक सक्षम रूप में उभर सकती है. इसलिए यह कहना उचित होगा कि भारत ने भविष्य के संघर्षों के लिए अपनी रणनीतिक सोच का दायरा निश्चित रूप से विस्तारित किया है. हालांकि, इसके वास्तविक प्रभाव का आकलन आने वाले वर्षों में ही संभव होगा.

अगला लेख