Begin typing your search...

'वन वुमन शो'! क्या BJP की कमान अब पहली बार किसी महिला के हाथ में? ये हैं टॉप दावेदार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पार्टी पहली बार किसी महिला नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है. सूत्रों के मुताबिक, निर्मला सीतारमण, डी. पुरंदेश्वरी और वनाठी श्रीनिवासन जैसी महिला नेता रेस में सबसे आगे हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महिला नेतृत्व को हरी झंडी दी है, जिससे इस फैसले की संभावनाएं और बढ़ गई हैं.

वन वुमन शो!  क्या BJP की कमान अब पहली बार किसी महिला के हाथ में? ये हैं टॉप दावेदार
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 4 July 2025 6:54 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच अब पार्टी महिला नेतृत्व की ओर कदम बढ़ा सकती है. सूत्रों की मानें तो BJP जल्द ही किसी महिला नेता को शीर्ष पद सौंप सकती है, जिससे पार्टी के भीतर ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़ा संदेश जाएगा. वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका है, जिसे लोकसभा चुनावों तक यानी जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था.

उन्हें लगातार दो सालों से एक्सटेंशन दिया जा रहा है जिसके बाद हर दिन चर्चा का विषय बना रहता है कि आखिर भाजपा का नया बॉस चुनने में देरी क्यों? इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गहन चर्चा जारी है, और इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख डी. पुरंदेश्वरी और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाठी श्रीनिवासन के नाम सबसे आगे हैं.

महिला नेतृत्व की ओर बढ़ता BJP का कदम

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महिला अध्यक्ष की नियुक्ति को स्वीकृति दी है. यह कदम ना सिर्फ प्रतीकात्मक है बल्कि रणनीतिक भी है, क्योंकि हाल के चुनावों में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद निर्णायक रही है. महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में महिलाओं ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है.

पुरंदेश्वरी: अनुभवी नेता और मजबूत संगठनात्मक पकड़

डी. पुरंदेश्वरी न केवल पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं, बल्कि आंध्र प्रदेश में पार्टी की मजबूत स्तंभ भी मानी जाती हैं। उन्हें "ऑपरेशन सिंदूर" जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मिशनों के लिए भी चुना गया है, जो उनके नेतृत्व कौशल को दर्शाता है. पार्टी में उनका अनुभव और राजनीतिक पकड़ उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है.

वनाठी श्रीनिवासन: दक्षिण भारत से महिला नेतृत्व की दमदार आवाज

वनाठी श्रीनिवासन, तमिलनाडु की कोयंबटूर दक्षिण सीट से विधायक हैं और एक तेजतर्रार वकील से राजनेता बनी हैं. 1993 से BJP से जुड़ी वनाठी अब तक कई अहम पदों पर रह चुकी हैं, राज्य सचिव, महासचिव, उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष. 2022 में उन्हें पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य भी बनाया गया, जो किसी तमिल महिला के लिए पहला अवसर था.

निर्मला सीतारमण: आर्थिक नीति की जानकार और पार्टी की वरिष्ठ चेहरा

निर्मला सीतारमण लंबे समय से भाजपा की नीतिगत और वित्तीय मोर्चे पर प्रमुख चेहरा रही हैं. उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई अहम मोड़ देखे हैं. वे एक सशक्त, निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व वाली महिला के रूप में जानी जाती हैं, जो BJP को नए दौर में ले जाने की क्षमता रखती हैं.

पहली बार महिला अध्यक्ष की तैयारी

अगर BJP इस दिशा में जाती है, तो यह पार्टी के इतिहास में पहली बार होगा जब कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगी. इससे पार्टी की छवि महिलाओं के बीच और मजबूत होगी, जो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में निर्णायक कारक बन सकते हैं.

PoliticsIndia News
अगला लेख