Begin typing your search...

NEET Re Exam का एडमिट कार्ड खोला तो छूट गए पसीने! नागपुर के छात्र का सेंटर निकला अबू धाबी, प्वाइंट्स में जानें पूरा मामला

NEET-UG री-एग्जाम से पहले नागपुर के एक छात्र को एडमिट कार्ड में अबू धाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित होने का दावा किया गया है. परिवार का कहना है कि NTA ने तकनीकी गलती मानी है. जानें पूरा मामला

NEET Re Exam का एडमिट कार्ड खोला तो छूट गए पसीने! नागपुर के छात्र का सेंटर निकला अबू धाबी, प्वाइंट्स में जानें पूरा मामला
X

देशभर में 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 22 लाख से अधिक छात्र अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की तैयारी में हैं. लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले NEET अभ्यर्थी अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब और उनके परिवार के लिए परीक्षा से पहले एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई. छात्र के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी स्थित एक स्कूल को दिखाया गया, जिससे पूरा परिवार हैरान रह गया. परिवार का कहना है कि उन्होंने परीक्षा केंद्र के लिए स्थानीय जिलों का विकल्प दिया था, इसके बावजूद अबू धाबी का सेंटर आवंटित कर दिया गया.

हालांकि, इस मामले में एनटीए ने प्रतिक्रिया दी है कि और कहा,"छात्र की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है. आवश्यक सत्यापन के बाद अगले कुछ घंटों में उसे नागपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया जाएगा."

परिजनों ने तुरंत NTA की हेल्पलाइन से संपर्क किया. एजेंसी की ओर से इसे तकनीकी गलती बताते हुए नया एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया गया. हालांकि परीक्षा से ठीक एक दिन पहले तक छात्र को संशोधित एडमिट कार्ड नहीं मिला था. परिवार का कहना है कि इस गलती ने छात्र पर मानसिक दबाव बढ़ा दिया है और वह लगातार अनिश्चितता की स्थिति में है.

क्या है पूरा मामला?

  • NEET री-एग्जाम से पहले सामने आया मामला. 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम से ठीक पहले नागपुर के छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब का मामला सामने आया.
  • 14 जून को जारी हॉल टिकट में छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी इंडियन स्कूल दर्ज था.
  • परिजनों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा केंद्र के लिए ऐसा कोई विकल्प नहीं चुना था, इसलिए एडमिट कार्ड देखकर वे हैरान रह गए.
  • सेंटर की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने तुरंत NTA हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपनी समस्या बताई.
  • परिवार के मुताबिक, NTA ने इस मामले को तकनीकी खामी बताया और नया एडमिट कार्ड जारी करने का भरोसा दिया.
  • छात्र के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि उन्हें फोन पर कहा गया था कि शनिवार शाम 4 बजे तक नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा.
  • परिवार का कहना है कि उन्होंने तीन जिलों का विकल्प दिया था, लेकिन अब वे चाहते हैं कि छात्र का परीक्षा केंद्र नागपुर में ही बनाया जाए.
  • अब्दुल्ला के पिता ने बताया कि उनके बेटे के पास पासपोर्ट भी नहीं है, ऐसे में विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं है.
  • परिजनों का कहना है कि यदि परीक्षा केंद्र नहीं बदला गया तो उन्होंने यात्रा दस्तावेज और फ्लाइट टिकट की व्यवस्था करने पर भी विचार शुरू कर दिया था ताकि छात्र परीक्षा देने से वंचित न रह जाए.
  • परिवार के अनुसार, छात्र पहले ही NEET पेपर लीक विवाद के कारण तनाव में था. अब परीक्षा केंद्र से जुड़ी इस गड़बड़ी ने उसकी चिंता और बढ़ा दी है. पिता ने बताया कि वह इतना परेशान हो गया था कि परीक्षा नहीं देना चाहता था, हालांकि बाद में परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की.
  • फिलहाल छात्र और उसका परिवार संशोधित एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, इस घटना ने परीक्षा प्रबंधन और तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
अगला लेख