मेरा कॉलेज बॉडी काटने के लिए फेमस, प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली सेजल का नया VIDEO देखा क्या? ST कोटे को लेकर गरमाया विवाद
FIR के बाद सेजल पवार का एक और वीडियो वायरल. डेड बॉडी पर मजाक, मेडिकल कॉलेज टिप्पणी और ST कोटा को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस.
शवों के प्राइवेट पार्ट को लेकर मजाक उड़ाने वाली सेजल पवार इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है उन पर पुलिस ने FIR भी दर्ज कर लिया है तो वहीं इसी के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह इस वीडियो में भी वे डेट बॉडीज को लेकर मजाक कर रही है और 33 सेकेंड के इस वीडियो की भी खूब चर्चा हो रही है.
वीडियो को सोशल मीडिया पर @priyarajputlive नाम के एक यूजर ने शेयर कर लिखा कि, दीदी हमेशा से डेड बॉडीज पर मजाक बनाते आ रही है. इनके लिए लोगों का लाश मजाक का विषय रहा है. दीदी का नया वीडियो देख लजिए. बात करें सेजल के नए वीडियो की बॉडी काटने को लेकर क्या कह रही हैं?
सेजल के नए वायरल वीडियो में क्या?
वीडियो में सेजल पवार कहती है कि 'मेरा कॉलेज बॉडी काटने के लिए फेमस है. मेरा कॉ़लेज बहुत चिंदी है. सवाल पूछा कि क्या आप अपने कॉलेज में से किसी को डेट करेंगे, तो इस पर जवाब दिया कि नहीं वह बहुत बदसूरत हैं. लड़के ने पूछा कि कॉलेज में क्या रेड फ्लैग है, तो लड़की ने कहा कि कॉलेज बहुत टॉक्सिक है. लड़के ने पूछा कॉलेज कोई फूड आइटम हो, तो वह कौन सा होगा, लड़की ने जवाब दिया ग्लूकॉन्डी. इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सेजल के नए 33 सेकेंड के वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?
Arun kumar bhati नाम के एक यूजर ने लिखा कि, दीदी को डिग्री समेत पुरे भारत मै बेन कर देना चाहिए, सजा सिर्फ लड़को को ही क्यों? Tweet pagli नाम के एक यूजर ने लिखा कि, एल्गोरिदम, @SamratBaisana नाम के एक यूजर ने लिखा कि, यह लाल टोपी और चश्मे वाला छुछुंदर लड़का कौन है? यह लड़का बड़ा विचित्र जीव लग रहा है.
क्या सेजल पवार ने ST कोटे की सीट पर कब्जा किया है?
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सेजल पवार को लेकर एक और दावा चर्चा में बना हुआ जो कि जिसमें यूजर्स का कहना है कि मैडम ने ST कोटे की सीट में कब्जा किया है और इनका सर नेम पवार है जो ST सेंट्रल लिस्ट में नहीं आता है. जिसके बाद सेजल पवार के इस दावे को लेकर सोशल में गजब का हंगामा मचा हुआ है. तो वहीं यूजर्स इस कार्रवाही की मांग भी कर रहे हैं.
सेजल पवार को लेकर दावे में क्या-क्या?
@micchamasala नाम के एक सोशल मीडिया (X) ने दावा किया कि, प्रनीत मोरे के कॉमेडी शो में मरे हुए इंसानों के d*ick size को लेकर चर्चा में आई सेजल पवार पर अब एक और फ्रॉड करने का मामला सामने आ रहा है! जब खुरपेंच टीम ने इनके कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर इनका रिजल्ट खंगाला तो पाया कि इन मैडम ने ST कोटे से सीट हासिल की है इनका सरनेम पवार है, जो ST की सेंट्रल लिस्ट में नहीं है. हाँ, Pawra या Pawara नाम के ट्राइब भील समुदाय की सब कैटेगरी में आते हैं अगर ये आरोप सत्य हैं तो महाराष्ट्र सरकार Sejal Pawar के ST certificate की निष्पक्ष जांच कराए और सच सामने लाए. अगर जांच में पता चलता है कि फर्जी ST category का फायदा उठाकर सीट हासिल की गई थी तो कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए..!




