Begin typing your search...

अफेयर और खौफनाक साजिश! पैसे नहीं दिए तो गर्लफ्रेंड ने इंजीनियर बॉयफ्रेंड को मारकर नीले ड्रम में भरा, नाले में फेंकी लाश

मुंब्रा के इंजीनियर अरबाज मकसूद अली खान की कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड मेहजबीन और उसके साथियों ने पैसे के विवाद में हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में भरकर सुनसान नाले में फेंक दिया गया, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

अफेयर और खौफनाक साजिश! पैसे नहीं दिए तो गर्लफ्रेंड ने इंजीनियर बॉयफ्रेंड को मारकर नीले ड्रम में भरा, नाले में फेंकी लाश
X
( Image Source:  X: @SmritiSharma_ )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 16 May 2026 10:48 AM

एक प्यारा भरा रिश्ता जो रोमांटिक मैसेज और कुछ मुलाकातों से शुरू हुआ आखिरकार एक युवा इंजीनियर की बेहद क्रूर हत्या में बदल गया. 26 साल के अरबाज मकसूद अली खान को पीट-पीटकर मार डाला गया. हत्या के बाद उनके शव को एक नीले ड्रम में भरकर एक सुनसान नाले में फेंक दिया गया. पुलिस के मुताबिक, यह सब इसलिए हुआ क्योंकि अरबाज ने अपनी गिलरफ्रेंड को पैसे भेजना बंद कर दिया था.

मुंब्रा पुलिस ने इस मामले में 25 साल की महिला मेहजबीन खातून एकरान शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मेहजबीन ने अपने पति हसन शेख और एक अन्य साथी मोज्जाम पठान की मदद से इस हत्या की साजिश रची. पति हसन और मोज्जाम अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

कौन थे अरबाज मक़सूद?

अरबाज मकसूद अली खान मुंब्रा के रहने वाले थे. वह डोंबिवली में एक बड़े रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करते थे. परिवार वाले उन्हें एक अच्छे, मेहनती और जिम्मेदार लड़के के रूप में बताते हैं. 3 अप्रैल को अरबाज अपनी कंपनी के लिए नकदी लेने दादर गए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे. जब देर रात तक उनका कोई पता नहीं चला तो उनके पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई.

कैसे शुरू हुआ रिश्ता?

मुंब्रा पुलिस की जांच के अनुसार, अरबाज का मेहजबीन खातून के साथ साल 2021 से अफेयर चल रहा था. मेहजबीन वसई की रहने वाली है. शुरुआत यह रिश्ता बहुत प्यारा और सच्चा लगता था. दोनों के बीच देर रात तक फोन पर बातें होती थी, रोमांटिक मैसेज आते-जाते रहते थे. लेकिन धीरे-धीरे मेहजबीन अरबाज से पैसे मांगने लगी. अरबाज सालों तक हर महीने मेहजबीन को उसके खाते में पैसे भेजता रहा. जब अरबाज ने पैसे भेजना बंद कर दिया तो मेहजबीन नाराज हो गई. रिश्ते प्यार से झगड़े में बदलने लगे. पुलिस के मुताबिक, मेहजबीन ने अपनी पति हसन शेख, भाई तारिक शेख और उसके दोस्त दोस्त मोज्जाम पठान के साथ मिलकर अरबाज को मारने की योजना बनाई.

हत्या की पूरी घटना

पुलिस को अरबाज के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से पता चला कि वे लापता होने वाले दिन वसई में मेहजबीन के पास थे. एक दिन पहले ही अरबाज ने मेहजबीन को 50,000 रुपये ट्रांसफर किए थे. मेहजबीन ने अरबाज को वसई के भोइदापाड़ा स्थित अपने घर पर बुलाया. वहां पहुंचने पर उसने अरबाज से और पैसे मांगे. जब अरबाज ने कहा कि उनके पास अभी और पैसे नहीं हैं, तो आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए. फिर प्लास्टिक के पाइप से उन पर बुरी तरह हमला किया. सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपियों ने शव को एक ड्रम में भरकर वालिव पुलिस थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में नाले में फेंक दिया. इस तरह वे सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे.

पुलिस की कार्रवाई

लंबी जांच के बाद 7 मई को मुंब्रा पुलिस ने मेहजबीन और उसके भाई तारिक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मेहजबीन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस अब फरार पति हसन शेख और मोज्जाम पठान को पकड़ने की कोशिश कर रही है. इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है, जिनमें हत्या, अपहरण और सबूत नष्ट करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

अगला लेख